Jailer 2 Release Date: रजनीकांत की जेलर 2 कब होगी रिलीज? गाने पर भी आया अपडेट, जानें
Rajnikhant Jailer 2 Release Date: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी, आइए जानते हैं।
Rajnikhant Jailer 2 Release Date
Rajnikhant Jailer 2 Release Date: साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार रजनीकांत अपनी मच अवेटेड फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ी लगातार कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है, रजनीकांत की इस फिल्म में कई जाने माने एक्टर का कैमियो होने वाला है, इतना ही नहीं, फिल्म को बहुत ही बड़े स्तर पर बनाया भी जा रहा है, ऐसे में अब दर्शकों को इंतजार है तो फिल्म की रिलीज का, लेकिन अब दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि जेलर 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है, आइए जानते हैं जेलर 2 कब रिलीज हो सकती है।
रजनीकांत की जेलर 2 कब होगी रिलीज
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर दर्शकों के बीच अभी से ही जबरदस्त बज बन चुका है, वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट पर भी अपडेट आ गई है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत की जेलर 2 सितंबर महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि अब तक मेकर्स द्वारा रिलीज डेट को लेकर ऑफशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि जेलर 2 फिल्म 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है, मेकर्स जल्द ही ऑफशियल तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।
जेलर 2 का पहला सिंगल कब होगा रिलीज
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का पहला सिंगल रिलीज कब होगा, इससे जुड़ी अपडेट भी सामने आ गई है, बताया जा रहा है कि जेलर 2 का पहला सिंगल मेकर्स जून के फर्स्ट वीक में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहें हैं।
जेलर 2 ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज से पहले ही 160 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जी हां! दरअसल जेलर 2 की ओटीटी डील हो गई है और 160 करोड़ रुपए ओटीटी डील में ही मेकर्स ने वसूले हैं। मेकर्स ने जेलर 2 के राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो को बेचा है। मेकर्स और प्राइम वीडियो के बीच 160 करोड़ रुपए की डील हुई है, बता दें कि यह तमिल सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी ओटीटी डील मानी जा रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म जेलर 2
रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, नागार्जुन अक्किनेनी और बालकृष्ण जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहें हैं, वहीं विद्या बालन फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की बेटी के रोल में नजर आएंगी। जेलर 2 को नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में कई जाने माने स्टार का कैमियो भी होगा।