Eetha Star Cast: मिलिए ईथा की स्टार कास्ट से, जानिए कौन है सबसे रईस
Eetha Star Cast Fees: श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा में कौन से कलाकार नजर आएंगे और उन सबमें सबसे रईस कौन है, आइए जानते हैं।
Eetha Star Cast Net Worth
Eetha Star Cast Net Worth: श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा सुर्खियों में आ गई है, स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ईथा के जरिए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने को तैयार हैं, हाल ही में ईथा का टीजर जारी किया, जिसमें श्रद्धा कपूर का लुक और उनकी एक्टिंग देख फैंस उनके दीवाने बन गए हैं। श्रद्धा कपूर फिल्म में लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का रोल अदा कर रहीं हैं, श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में और भी कई बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं, आइए जागते हैं वे कौन हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है।
ईथा मूवी में नजर आएंगे ये एक्टर्स
ईथा एक बायोपिक है, जिसमें तमाशा क्वीन विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन के संघर्ष और कामयाबी की कहानी दिखाई जाएगी। इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि मैडॉक फिल्म्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है, जो सिनेमाघरों में 28 अगस्त को रिलीज होगी। यहां जानें कलाकारों के बारे में -
श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं हैं, उनके किरदार का नाम विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर है। श्रद्धा कपूर ने खुद को इस किरदार में बहुत ही अच्छे से ढाला है। वहीं अब श्रद्धा कपूर के नेट वर्थ की बात करें तो वे 100 करोड़ रुपए से 130 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।
रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भी ईथा फिल्म का हिस्सा हैं, हालांकि वे फिल्म में कौन से रोल में नजर आएंगे, ये अभी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन इतनी जरूर जानकारी है कि उनका रोल बेहद खास होगा। रणदीप हुड्डा की नेट वर्थ बताएं तो उनके पास लगभग 80 से 90 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
नाना पाटेकर
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भी ईथा फिल्म में एक खास रोल निभाने वाले हैं, उनका किरदार क्या होगा, ये फिलहाल सस्पेंस है। वहीं उनकी नेट वर्थ बताएं तो नाना पाटेकर की कुल संपत्ति लगभग ₹80 से ₹120 करोड़ रुपए आंकी गई है।
अनंत जोशी
बॉलीवुड अभिनेता अनंत वी जोशी भी श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा में नजर आएंगे, इन दिनों अनंत वी जोशी सोनी लिव की मोस्ट लव्ड सीरीज गुल्लक 5 को लेकर भी चर्चाओं में हैं और अब वे ईथा का भी हिस्सा हैं। अनंत वी जोशी 10-15 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
मोहम्मद जीशान आयूब
अभिनेता मोहम्मद जीशान आयूब का ईथा फिल्म में दमदार रोल होने वाला है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास 20-40 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है।
सिद्धार्थ जाधव
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईथा में सिद्धार्थ जाधव सहायक भूमिका में नजर आएंगे, उनकी नेट वर्थ 41 करोड़ रुपए है। सिद्धार्थ जाधव मराठी सिनेमा का एक जाना माना चेहरा हैं, अब बॉलीवुड में भी वे धूम मचा रहे हैं।