Tara-Veer Breakup: तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया का टूटा रिश्ता, एपी ढिल्लों बनें वजह?
Tara Sutaria-Veer Pahariya Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप हो गया है।
Tara Sutaria and Veer Pahariya
Tara Sutaria-Veer Pahariya Breakup: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने ब्रेकअप कर लिया है, जी हां! बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और अभिनेता वीर पहाड़िया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है, पूरे सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की खबरें वायरल हो गई है, कहा जा रहा है कि एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद ही दोनों ने अपना रिश्ता खत्म किया।
तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप (Tara Veer Breakup)
तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरों ने यूजर्स को हैरान कर दिया है, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने ब्रेकअप कर लिया है, हालांकि अब तक इनके ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन वहीं सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कयासबाजी शुरू हो गई है, उनका कहना है कि पता था बहुत जल्द ब्रेकअप हो जाएगा, वे तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की वजह एपी ढिल्लों को मान रहें हैं।
तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया का पिछले दिनों एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के साथ रोमांस करते नजर आईं है, एपी ढिल्लों उनकी कमर पर हाथ रखकर उन्हें किस किया था, जिसके बाद से यूजर्स कहने लगे थे कि बहुत ही जल्द तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप होगा, हालांकि उसके बाद तारा सुतारिया ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वीडियो को गलत तरीके से दिखाया गया है, उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने भी उस वीडियो पर कमेंट कर सहमति जताई थी, लेकिन अब अचानक से खबर आ रही है कि दोनों की राहें जुदा हो गईं हैं। तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया नए साल के सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर भी गए थे, ऐसे में अचानक क्या हुआ, जिसकी वजह से इनका रिश्ता खत्म टूट गया। हालांकि तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया द्वारा अब तक कुछ ऑफशियल नहीं किया गया है, दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर रहें हैं, ऐसे में न्यूजट्रैक द्वारा इनकी ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि नहीं की जाती, जब तक कपल द्वारा खुद कुछ नहीं कहा जाता।