The Ba***ds Of Bollywood Teaser: आर्यन खान की सीरीज की धांसू झलक, एक्शन देख हिल जाएगा दिमाग

The Ba***ds Of Bollywood Teaser: आर्यन खान की मोस्ट चर्चित वेब सीरीज "द बैड्स ऑफ बॉलीवुड" की पहली झलक सामने आ चुकी है, जो बहुत ही जबरदस्त है

Update:2025-08-17 11:51 IST

The Ba***ds Of Bollywood Teaser (Photo- Social Media)

The Ba***ds Of Bollywood Teaser: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज की लंबे समय से चर्चा हो रही है, जिसका टाइटल "द बैड्स ऑफ बॉलीवुड" है।।फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आर्यन खान की इस सीरीज से जुड़ी अपडेट कब सामने आएगी और अब आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि आज आर्यन खान की मोस्ट चर्चित वेब सीरीज की पहली झलक सामने आ चुकी है, जो बहुत ही जबरदस्त है, आइए आपको भी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज की पहली झलक दिखाते हैं।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड फर्स्ट लुक (The Ba***ds Of Bollywood First Look)

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू कर रहें हैं, जहां एक तरफ स्टार किड्स एक्टिंग में अपना डेब्यू करना चाहते हैं, वहीं आर्यन खान निर्देशन से अपने करियर की शुरुआत कर रहें हैं, उनकी आने वाली सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड काफी समय से चर्चाओं में है, क्योंकि उनकी इस सीरीज में कई दमदार एक्टर्स नजर आएंगे, दिलचस्प बात तो यह है कि आर्यन खान ने खुद ही इसकी कहानी भी लिखी है।


बताते चलें कि The Ba**ds Of Bollywood डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। नेटफ्लिक्स के ऑफशियल सोशल मीडिया हैंडल पर आज The Ba**ds Of Bollywood की पहली झलक साझा की गई, जिसके साथ लिखा है, "ज्यादा हो गया? आदत डाल लो...द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीव्यू 20 अगस्त को जारी किया जाएगा।"

Full View

वहीं अब यदि द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की सामने आई पहली झलक के बारे में बताएं तो इसकी शुरुआत शाहरुख खान की हमको हमी से चुरा लो की रोमांटिक म्यूजिक के साथ होती है, फिर आवाज जारी है - एक लड़की थी दीवानी सी, एक लड़के पे वो मरती थी, नजरें झुका के, शरमा के गलियों से गुजरती थी, इसके बाद आर्यन खान की झलक देखने को मिलती है और वे कहते हैं - अचानक एक ट्रक आया, उसे कुचल कर चला गया, थोड़ा ज्यादा हो गया ना? आदत डाल लो, क्योंकि मेरा शो भी थोड़ा ज्यादा है। और है किस बारे में बॉलीवुड। जिसे आपने सालों से प्यार भी किया और वॉर भी किया तो मैं भी वहीं करूंगा, बहुत सारा प्यार और थोड़ा सा वॉर। क्योंकि पिक्चर तो सालों से बाकी है पर शो तो अब शुरू होगा। फर्स्ट लुक में अभिनेता लक्ष्य का खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है, थोड़ी सी बॉबी देओल की भी झलक देखने को मिली। साहेर बंबा और लक्ष्य का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है।

20 अगस्त को आएगा प्रीव्यू (The Ba***ds Of Bollywood Star Cast)

आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीव्यू 20 अगस्त को जारी होगा, बताते चलें कि इस सीरीज में बॉबी देओल, मोना सिंह, साहेर बंबा और लक्ष्य मुख्य किरदारों में हैं, जबकि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार कैमियो करते नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News