Varanasi Teaser: राजामौली की वाराणसी का टीजर आएगा कब? बड़े पर्दे पर रिवील करने का प्लान
Varanasi Movie Teaser: राजामौली की मच अवेटेड फिल्म वाराणसी का टीजर मेकर्स कब जारी करेंगे, आइए जानते हैं।
Varanasi Movie Teaser
Varanasi Movie Teaser: राजामौली की फिल्म वाराणसी का क्रेज अभी से ही दुनिया भर में देखने को मिल रहा है, दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। राजामौली अपनी इस फिल्म को बहुत ही बड़े पैमाने पर बना रहें हैं। बता दें कि राजामौली की इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में हैं। इसी बीच वाराणसी मूवी से जुड़ी एक जबरदस्त अपडेट मिली है, जिसे सुन फैंस खुशी से झूम उठेंगे, आइए जानते हैं।
वाराणसी मूवी का टीजर आएगा कब?
मेकर्स द्वारा वाराणसी मूवी से कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं, सिर्फ पोस्टर ने नहीं, कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का नया लुक रिवील किया गया था, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। दर्शक वाराणसी मूवी से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट पर नजरें गड़ाए बैठे हैं, वहीं अब टीजर पर भी अपडेट मिल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स वाराणसी मूवी का टीजर दिवाली पर रिलीज करेंगे। जी हां! बताया जा रहा है कि रामायण मूवी के साथ ही वाराणसी का टीजर अटैच किया जाएगा। यानी कि रामायण मूवी का साथ ही बड़े पर्दे पर वाराणसी का टीजर भी देख सकेंगे। इसी के साथ ही वाराणसी के गानों से जुड़ी जानकारी भी मिली है, जिसके मुताबिक फिल्म में पूरे 6 गाने होंगे।
वाराणसी मूवी का विलेन कौन
राजामौली की फिल्म वाराणसी में पुष्पा के खूंखार विलेन की एंट्री हो चुकी है, जी हां! अभिनेता फहाद फ़ासिल इस फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे। कुछ दिनों पहले ही सेट से राजामौली संग उनकी तस्वीरें वायरल हुईं थीं।
कब रिलीज होगी वाराणसी मूवी
राजामौली की मच अवेटेड फिल्म वाराणसी की स्टार कास्ट की बात करें तो महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का रोल अदा करेंगी, वहीं महेश बाबू रुद्र के रोल में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के रोल में दिखाईं देंगे। बता दें मैं राजामौली ने इस फिल्म की कहानी वी. विजयेंद्र प्रसाद और एस. एस. कांची के साथ मिलकर लिखी है। वहीं, महेश बाबू के भी डबल रोल की खबरें हैं। इस फिल्म को बहुत ही बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, जो कि एक टाइम-ट्रैवल एडवेंचर फिल्म होने वाली है । वाराणसी अगले साल अप्रैल 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।