Sowcar Janaki Death: कौन थी अभिनेत्री सौकार जानकी? 94 साल की उम्र में निधन

Sowcar Janaki Death: दिग्गज अदाकारा सौकार जानकी ने 94 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Update:2026-08-21 17:57 IST

Sowcar Janaki Died At 94 

Sowcar Janaki Death: मनोरंजन की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, दरअसल साउथ इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा सौकार जानकी 21 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह गईं। सौकार जानकी ने 94 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। बता दें कि अभिनेत्री लंबे समय से बढ़ती उम्र संबंधी समस्याओं से गुजर रहीं थीं, जिस वजह से वे पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती भी थीं, वहीं आज उनका निधन हो गया। सौकार जानकी के निधन की जानकारी नादिगर संगम के प्रेसिडेंट नासर ने साझा की है, जिसके बाद फिल्म जगत में मातम छा गया है।

कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं सौकार जानकी

बता दें कि अभिनेता कयाल देवराज ने सोशल मीडिया पर सौकार जानकी की तबियत खराब होने की जानकारी दी थी, उन्होंने बताया था कि सौकार जानकी चेन्नई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। उनसे मिलने साउथ इंडस्ट्री के कुछ सितारे भी पहुंचें थे। नादिगर संगम के प्रेसिडेंट नासर ने प्रेस को 21 अगस्त को स्टेटमेंट जारी कर बताए कि, "दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी (94) का निधन हो गया, उन्होंने शुक्रवार को दोपहर 1:59 बजे दम तोड़ा। उनका पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से सेंटोफ रोड, तेयम्पेट में रखा जाएगा।" सौकार जानकी के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है, सेलेब्स सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं।


कौन थी सौकार जानकी

सौकार जानकी साउथ इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा थीं, उनका असली नाम संकरमंची जानकी था। अभिनेत्री का जन्म 12 दिसंबर 1931 में कन्नड़ परिवार में हुआ था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने रेडियो जॉकी के तौर पर काम भी किया था। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत वर्ष 1950 में आई तेलुगु फिल्म 'शाहूकार' (Sowcar) से बतौर मुख्य अभिनेत्री की थी। इसी फिल्म की सफलता के बाद उन्हें 'सौकार जानकी' कहा जाने लगा। फिल्म जगत में उन्होंने करीब सात दशकों तक राज किया, उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में फिल्में की। अपने 7 दशकों के करियर में उन्होंने 400 से अधिक फिल्में की हैं।

सौकार जानकी का परिवार

सौकार जानकी की शादी काफी छोटी उम्र में हो गई थी, जी हां! साल 1947 में शंकरमंची श्रीनिवास राव संग उनका विवाह हुआ था। जब वह 10वीं में थी, तो वो प्रेग्नेंट थीं, ऐसे में उन्होंने अपने दसवीं का एग्जाम प्रेग्नेंसी के दौरान दिया था। बाद में उन्होंने असम यूनिवर्सिटी गुवाहाटी से अपना ग्रैजुएशन भी किया था। उनकी दो बेटियां यज्ञ प्रभा कोटी और साची राव और एक बेटा वेंकटरमन संकरमंची है।

Tags:    

Similar News