Pawan Singh: बचपन के खेल से शादी तक, ऐसे तय हुआ था पवन सिंह का पहली पत्नी संग रिश्ता

Pawan Singh First Marriage: पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी, आइए जानते हैं कि नीलम सिंह संग पवन सिंह का रिश्ता कैसे तय हुआ था।

Update:2026-08-21 16:05 IST

Pawan Singh First Marriage: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ पर कभी खुलकर बात नहीं करते, लेकिन भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी की बारे में खुलकर बात की। जी हां! उन्होंने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह संग शादी से लेकर उनके आत्महत्या करने तक का पूरा किस्सा साझा किया। पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह के बारे में एक और शॉकिंग खुलासा किया, जिसके बारे में आज तक किसी को नहीं पता था, आइए बताते हैं।

बचपन से नीलम सिंह को जानते थे पवन सिंह

पवन सिंह को पहला प्यार अक्षरा सिंह से हुआ था, दोनों की प्रेम कहानी जग जाहिर है, लेकिन पवन सिंह के घरवालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था, जिस वजह से पवन सिंह को नीलम सिंह से शादी करनी पड़ी थी। पवन सिंह और नीलम सिंह का रिश्ता उनके घरवालों ने तय किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को बचपन से ही जानते थे, इसका खुलासा उन्होंने खुद भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में किया।

Full View

पवन सिंह ने भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह उनका और नीलम का रिश्ता तय किया गया था। पवन सिंह ने कहा, "जब मेरे बड़े भैया की शादी हुई तब हम बच्चे थे, वो भी (नीलम सिंह) बच्ची थीं। हम लोग बचपन में एक साथ हंसे खेले हैं, भागम भाग, एक दूसरे को कौन दौड़कर पकड़ता है, परिवार को तो यही लगा कि दोनों एक दूसरे को जानते हैं। अम्मा का फोन आया, उन्होंने कहा बड़े भैया की साली से ही मेरी शादी करवा देते हैं, फिर मुझे भी कोई बहस नहीं करनी थी। फिर सगाई हुई, शादी भी हो गई। सब अच्छा था। जब मैं शूटिंग के लिए सेट पर जाता था, तो बता के जाता था कि आज इस एक्ट्रेस के साथ काम करूंगा, तो बोलती थी बहुत मारूंगी। तो मैं उससे बोलता था - "पगली आपको दुनिया के सामने मैंने सिंदूर लगाया, आप हमारी अर्धांगिनी हैं, आप हमारी धर्मपत्नी हैं, जब मेरा हाथ पैर नहीं चलेगा तो एक गिलास पानी आप हो दोगी। तीन महीने की शादी में ये बात मैंने उन्हें कम से कम 15-20 बार बोला होऊंगा।" इतना कहकर पवन सिंह की आंखों में आंसू आ गए, उनकी आवाज भी लड़खड़ा गई। पवन सिंह ने आगे बताया कि वो आज भी अपनी पहली पत्नी को बेहद याद करते हैं, कई बात गाना रिकॉर्ड करते समय उन्हें नीलम की याद आ जाती है तो गाना नहीं गा पाते और रोक देते हैं। पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को देवी मानते हैं।

Tags:    

Similar News