Arjun Rampal: 53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल! जानिए कौन है व क्या करतीं हैं उनकी पत्नी?

Arjun Rampal Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 53 साल की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं।

Update:2026-08-21 20:20 IST

Arjun Rampal Second Marriage: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से जुड़ी एक बेहद बड़ी खबर आई है, जी हां! दरअसल 53 वर्षीय अभिनेता दूसरी बार शादी के बंधन को बंध गए हैं। अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करा लिया है। वहीं जैसे ही अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की शादी से जुड़ी खबरें सामने आईं, फैंस कपल को बधाईयां देने में जुट गए हैं।

अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की रजिस्टर मैरिज

अर्जुन रामपाल ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करा लिया है। उन्होंने राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी की। अर्जुन और गैब्रिएला शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नार्थ गोवा के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे। दोनों कैजुअल आउटफिट में नजर आए थे और उनके साथ उनके करीबी दोस्त भी दिखाई दिए। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने PTI को कन्फर्म किया कि अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की शादी गोवा के UCC फ्रेमवर्क के तहत रजिस्टर की गई।


2018 लिव इन में रह रहें हैं अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स 2018 से साथ रह रहे हैं, अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा अरिक, जिसका जन्म 2019 में हुआ था, वहीं छोटे बेटे का नाम अराव है, जिसका जन्म 2023 में हुआ। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दोनों अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहें हैं।


क्या करतीं हैं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स साउथ अफ्रीका में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। बाद में उन्होंने फैशन डिजाइन की पढ़ाई की। बता दें कि गैब्रिएला ने कुछ फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। वह 2016 की तमिल-तेलुगु फिल्म 'ऊपिरी' (Oopiri) में नजर आई थीं, साथ ही बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों और फैशन शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं।गैब्रिएला इंडिया में "Deme" (Deme by Gabriella) नाम से अपना एक प्रसिद्ध प्रीमियम रेडी-टू-वेअर विमेंस क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं।

Tags:    

Similar News