Viral Gana: पत्थर लेकर दिल पे चलाई छुरियां गाना गाने वाले राजू कौन हैं, जिन्हें मिल रहा बॉलीवुड से ऑफर

Viral Gana Dil Pe Chalai Churiya: चलिए आपको बताते हैं कि पत्थर लेकर दिल पे चलाई छुरियां गाने के ट्रेंड की शुरुआत करने वाले राजू कौन हैं।

Update:2025-07-02 11:12 IST

Viral Gana Dil Pe Chalai Churiya

Viral Gana Dil Pe Chalai Churiya: सोशल मीडिया के जमाने में देश भर में अपनी पहचान बनाना बहुत ही आसान हो गया है, जी हां! बस एक बार आपका वीडियो वायरल हो गया, फिर आप किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं महसूस करेंगे, रातों रात एक आम आदमी सुपरस्टार बन सकता है। सोशल मीडिया पर आज के समय में लगभग सभी अपना टैलेंट दिखाकर देश भर में अपनी पहचान बना रहें हैं, वहीं इस बीच आपने देखा होगा कि एक गाना खूब सुनने को मिल रहा है, स्क्रॉल करने पर हर दूसरी रील में वही गाना सुनाई दे रहा है, दरअसल हम बात कर रहें हैं दिल पे चलाई छुरियां गाने की, इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल पे चलाई छुरियां गाने के ट्रेंड को सभी फॉलो कर रहें हैं, सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी इस गाने पर वीडियो बना रहें हैं, चलिए आपको बताते हैं कि इस गाने के ट्रेंड की शुरुआत करने वाले राजू कौन हैं।

कौन हैं दिल पे चलाई छुरियां गाना गाने वाले राजू

दिल पे चलाई छुरियां गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर हर कोई रील बना रहा है। अब यदि आपको बताएं कि इस ट्रेंड की शुरुआत कैसे हुई तो दरअसल कुछ दिनों पहले एक शख्स का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कुछ लोगों के बीच खड़ा होकर दो पत्थर बजाते हुए 'बेवफा सनम' फिल्म का पॉपुलर गाना 'दिल पे चलाई छुरियां' गाना गा रहा था, उसके आस पास लोग कुर्सी पर बैठकर गाने को एंजॉय कर रहे थे, यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना अधिक वायरल हुआ कि रातों रात गाना गाने वाला वह आम शख्स सुपरस्टार बन गया। जी हां! वीडियो को खूब प्यार मिला, बता दें कि इस वीडियो पर अब तक 176 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।


वहीं अब यदि आपको बताएं कि वह शख्स है कौन तो दरअसल पत्थर लेकर दिल पे चलाई छुरियां गाना गाने वाले शख्स का नाम राजू है, राजू भट्ट, जो राजस्थान का रहने वाले हैं और गुजरात के सूरत शहर में फिलहाल रह रहें हैं। राजू अब देश भर में मशहूर हो चुके हैं, यही नहीं! उन्हें बॉलीवुड फिल्मों से ऑफर भी मिलने लगें हैं। राजू भट्ट का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसका नाम राजू कलाकार है, राजू के इंस्टाग्राम पर 173K फॉलोअर्स हैं, उन्होंने 38 पोस्ट शेयर किए हैं, और लगभग सभी में मिलियंस में व्यूज देखने को मिल रहा है।

Full View

राजू कलाकार के सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शबाब साबरी और उनकी टीम के साथ दिखाईं दे रहें हैं, जिससे चर्चा होने लग गई है कि राजू अब सिंगर संग काम कर रहें हैं। राजू कलाकार का वीडियो वायरल होने की वजह से उनकी किस्मत रातों रात बदल गई है।

Full View
Tags:    

Similar News