Alcohol side effects: शराब पीते हैं, तो संभल जाएं... मर्दानगी पर पड़ सकता है सीधा असर

Alcohol side effects: शराब का असर सिर्फ आपके मूड या पार्टी की शाम तक सीमित नहीं है। यह धीरे-धीरे आपके शरीर, आपके संबंध और आपके भविष्य की प्रजनन क्षमता को भी खत्म कर देती है।

Update:2025-06-27 12:00 IST

Alcohol side effects: आजकल शराब पीना पार्टी, तनाव मुक्त या रिलैक्स होने का एक आम तरीका बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शराब का सेवन आपकी रोमांटिक लाइफ पर गहरा असर डाल सकता है? बहुत से मर्द मानते हैं कि शराब उन्हें रिलैक्स करती है, आत्मविश्वास देती है और मूड सेट करने में मदद करती है, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स का इसको लेकर कुछ ओर ही मानना है।

एक्सपर्ट की मानें तो यह सिर्फ लोगों का एक भ्रम है, जबकि सच्चाई ये है कि शराब धीरे-धीरे आपकी यौन शक्ति, पुरुषत्व और फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचाती है।


इस विषय पर डॉ. सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि शराब का असर सिर्फ आपके लीवर या दिमाग को ही खराब नहीं करता, बल्कि यह आपकी रोमांस ड्राइव, हार्मोन और स्पर्म क्वालिटी तक को भी नुकसान पहुंचाता है।

आत्मविश्वास और रियलिटी

जब पुरुष शराब पीते हैं, तो उन्हें लगता है कि वे ज्यादा आत्मविश्वासी हो गए हैं और रोमांस को लेकर ज्यादा खुलापन महसूस कर रहे हैं, लेकिन शराब आपके शरीर में खून के प्रवाह को धीमा करती है और संवेदनशीलता को कम कर देती है।

इसका सीधा असर आपके लिंग उत्तेजना पर पड़ता है। कई पुरुष 30 की उम्र के बाद इस समस्या का सामना करते हैं और सोचते हैं कि यह मानसिक तनाव की वजह से है, लेकिन असल वजह उनकी बार-बार की शराब पीने की आदत होती है।


टेस्टोस्टेरोन पर असर

डॉ. सिद्धार्थ बताते हैं कि शराब पुरुषों के सबसे अहम हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को धीरे-धीरे कम करने लगती है। यह हार्मोन आपकी रोमांस ड्राइव, एक्साइटमेंट और मूड को कंट्रोल करता है। शराब पीने से ल्यूटनाइजिंग हार्मोन (LH) कम हो जाता है, जो शरीर में टेस्टोस्टेरोन को बनाता है।

इसके अलावा, शरीर में टेस्टोस्टेरोन को एस्ट्रोजन (महिला हार्मोन) में बदलने की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है। इससे पुरुषों में चिड़चिड़ापन, रोमांस में रुचि की कमी, थकान और कभी-कभी अंडकोष के सिकुड़ने जैसी परेशानियां दिखने लगती हैं।

स्पर्म की गुणवत्ता पर बुरा असर

अगर आप पापा बनने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो शराब से दूरी बनाना जरूरी है। नियमित और अधिक मात्रा में शराब पीने से स्पर्म की मात्रा घटती है, उनकी गति कम होती है और DNA को नुकसान पहुंचता है।


शोधों में पाया गया है कि शराब अंडकोष में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा देती है, जिससे स्पर्म खराब होने लगते हैं और उनमें विकृति आने लगती है। इससे गर्भपात और बच्चों में जन्म से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

नींद और लाइफस्टाइल पर असर

शराब आपके नींद के चक्र को भी खराब करती है। और जब नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर में टेस्टोस्टेरोन और एनर्जी दोनों की कमी होने लगती है। इसका असर दिनभर की एक्साइटमेंट, ध्यान और संबंधों पर पड़ता है। कई पुरुष इसे बर्नआउट या काम की थकान मानते हैं, जबकि असल में ये उनके हार्मोनल असंतुलन का संकेत होता है।

Tags:    

Similar News