Dahi Ke Fayde: ऐसे खाएंगे दही तो मिलेंगे अनगिनत फायदे, स्किन भी रहेगी जवां

Benefits Of Curd In Hindi: प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और गुड बैक्टीरिया से भरपूर दही को आप अपनी डाइट में शामिल करके हेल्दी रह सकते हैं। इससे स्किन भी जवां बना रहती है।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-28 11:24 IST

Dahi Ke Fayde (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dahi Khane Ke Fayde: दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट (Dairy Product) है, जिसे खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसे पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। इसमें ऐसे कई गुण होते हैं, जो सेहत को एक या दो नहीं बल्कि अनगिनत फायदे पहुंचाते हैं। प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और गुड बैक्टीरिया से भरपूर दही को आप अपनी डाइट में शामिल करके सेहत को दुरुस्त रखने के साथ ही वेट लॉस (Weight Lose) और वेट गेन (Weight Gain) में भी मदद पा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दही के कुछ दमदार फायदे (Dahi Ke Fayde) बताने जा रहे हैं। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि दही को किस तरह से खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

दही खाने के 7 फायदे (Health Benefits Of Eating Curd In Hindi)

आपको बता दें कि दही में प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन बी12, विटामिन ए, विटामिन के, फैटी एसिड आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। अब सोचिए कि जिस डेयर प्रोडक्ट में इतने सारे Nutrients होते हैं, उसे खाने से आपको कितने सारे फायदे मिल सकते हैं। उन्हीं में से कुछ फायदों के बारे में हम बताने जा रहे हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- बढ़ती है पाचन शक्ति

दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। डेली डाइट में दही को शामिल करने से पाचन में सुधार होता है। साथ ही इसे खाने से कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, पेट में गर्मी जैसी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

2- वजन घटाने में सहायक

दही कई विटामिंस और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने और वजन को कम करने में सहायक साबित हो सकता है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो वजन घटाने में मददगार होता है।

3- हाई बीपी में फायदेमंद

इसके अलावा नियमित दही खाने से आप रक्तचाप को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के एक शोध के मुताबिक, दही का सेवन उच्च रक्तचाप के विकास के जोखिम को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

4- हड्डियों के लिए फायदेमंद

शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाने, दांतों के निर्माण और रखरखाव के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। ऐसे में दही का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम की मौजूदगी होती है, जो आपकी हड्डियों के साथ ही दांतों की सेहत को भी स्वस्थ रखेगा।

5- स्किन को रखता है जवां

दही में मौजूद गुण और पोषक तत्व आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड एक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों से लड़ता है। फेस पैक में भी दही का इस्तेमाल करके स्किन को बेहतर बनाया जा सकता है।

6- दिल की सेहत बनाए दुरुस्त

दही आपके दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने वाले प्रमुख कारक हैं।

7- इम्यूनिटी बनाए मजबूत

इसके अलावा दही आपकी इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद कर सकता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को बीमारियों और इंफेक्शन से बचाने के लिए जरूरी होती है।

किस तरह करना चाहिए दही का सेवन (Dahi Kaise Khana Chahiye)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अधिकतर लोग दही का सेवन चीनी या फिर नमक के साथ करते हैं। लेकिन ये दही खाने का सही तरीका नहीं है, क्योंकि इससे दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, जिससे दही का लाभ आपको पूरा नहीं मिल पाता है। हालांकि आप इसकी जगह सेंधा या काला नमक और मीठे के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सादा दही खाना हेल्दी माना जाता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन सुझावों व उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News