मानसून में डेंगू और चिकनगुनिया का डबल अटैक, जानें इसके लक्षण और कैसे रखें खुद को सुरक्षित

Dengue-Chikungunya: मानसून की शुरुआत ने राहत जरूर दी है। हालांकि, बारिश के साथ कुछ परेशानियां भी आती हैं, जिनमें डेंगू और चिकनगुनिया शामिल है।

Update:2025-07-15 14:00 IST

Monsoon Dengue-Chikungunya (Social media)

Dengue-Chikungunya: इस साल गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया, लेकिन अब मानसून की शुरुआत ने राहत जरूर दी है। हालांकि, बारिश के साथ कुछ परेशानियां भी आती हैं, जिनमें डेंगू और चिकनगुनिया शामिल है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक शहर में इन बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

क्यों बढ़ता है खतरा?

बारिश के मौसम में नमी, गर्म तापमान और जगह-जगह जमा पानी मच्छरों के पनपने के लिए आदर्श स्थिति बनाते हैं। ऐसे हालात में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है।

बच्चों का ज़्यादातर समय बाहर खेलने में बीतता है और गर्भवती महिलाएं शारीरिक व हार्मोनल बदलावों से गुजरती हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।


डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण

  • बुखार
  • जोड़ो में दर्द
  • शरीर पर चकत्ते
  • कमजोरी
  • प्लेटलेट्स की संख्या कम होना (डेंगू में)
  • डिहाइड्रेशन की समस्या

बरसात में बरतें ये सावधानियां

1. इम्यूनिटी बढ़ाएं: अमरूद, पपीता, संतरा, लौकी, पालक जैसे मौसमी फल-सब्जियां खाएं। तुलसी या अदरक वाली हर्बल चाय और गर्म सूप से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

2. मच्छरों से बचाव: घर के आसपास सफाई रखें, गमलों या कोनों में पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, नेचुरल रिपेलेंट लगाएं और फुल स्लीव्स कपड़े पहनें।

3. साफ-सफाई का ध्यान: साफ तौलिया और सूखे कपड़े पहनें। केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं और बाहर का अस्वच्छ खाना न खाएं।

4. आराम और ध्यान: पूरा आराम करें, हल्का योग करें और मेडिटेशन जैसी तकनीकों से मानसिक शांति बनाएं रखें।


अगर सही समय पर सावधानी बरती जाए तो मानसून का मौसम बीमारियों की जगह सुकून और ताजगी ला सकता है।

Tags:    

Similar News