HIV AIDS Symptoms: इन घरेलू चीज़ों से भी होता है HIV, इस तरह से पहचानें एचआईवी एड्स के लक्षण

Words Aids Day 2022: HIV से बचने का सबसे अच्छा तरीका है इसके बारे में पूरी और सही जानकारी होनी चाहिए। HIV की बीमारी घरेलू चीज़ों से भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है स्वच्छता पर ध्यान देना।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-01 00:50 GMT

HIV AIDS (Image: Social Media)

Words Aids Day 2022: एचआईवी एड्स एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जिसके बारे में जल्दी कोई बात नहीं करना चाहता। इस संक्रमण को कुछ साल पहले तक और आज भी कई जगहों पर लोग इसे छुआछूत की बीमारी मानते हैं, हालांकि ऐसा नहीं है। HIV से बचने का सबसे अच्छा तरीका है इसके बारे में पूरी और सही जानकारी होनी चाहिए। HIV की बीमारी घरेलू चीज़ों से भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है स्वच्छता पर ध्यान देना। तो आइए जानते हैं किन घरेलू चीज़ों से हो सकता है HIV एड्स और इसके लक्षण:

HIV AIDS क्या है?

दरअसल एचआईवी एक प्रकार का वायरस है जो इम्यून सिस्टम पर अटैक करता है और उसे कमजोर बनाता है। HIV शरीर में मौजूद CD4 सेल्स को नष्ट करने का काम करता है। CD4 कोशिकाओं को T सेल या T cell भी कहा जाता है। दरअसल ये एक प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाएं होती हैं। समय बीतने के साथ साथ HIV वायरस जैसे ही CD4 या प्रतिरक्षा कोशिकाओं को नष्ट करता जाता है, वैसे ही शरीर कई बीमारियों की चपेट में आना शुरू हो जाता है।

HIV AIDS

एचआईवी का पूरा नाम ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (human immunodeficiency virus) है। (एड्स) का मतलब है एक्वायर्ड आनुवंशिकीफिशिएंसी सिंड्रोम (एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम), यह एचआईवी संक्रमण की सबसे अंत में होने वाली स्थिति है।

किन घरेलू चीज़ों से हो सकता है HIV AIDS

दरअसल घर में मौजूद कपड़े सीलने की सुई और दाढ़ी बनाने वाले ब्लेड से एड्स हो सकता है। इसलिए इन चीजों को किसी भी व्यक्ति से साझा करने से बचना चाहिए क्योंकि संक्रमित सुई या ब्लेड से खून निकलने पर वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसलिए इन चीज़ों को शेयर ना करें।

HIV के लक्षण

बुखार होना

सिरदर्द रहना

मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों का दर्द होना

रशेष (Rash) हो जाना

गले में खराश रहना

दर्दनाक मुंह के छाले 

सूजी हुई लिम्फ ग्रंथियां, मुख्य रूप से गर्दन पर

दस्त होना

वजन घटना

खाँसी रहना

रात को पसीना आना 

थकान

मौखिक खमीर संक्रमण होना (थ्रश) (Oral yeast infection (thrush)

दाद (हरपीज ज़ोस्टर)

न्यूमोनिया

HIV से बचाव

HIV से बचाव संभव है अगर आप अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें। 

एक से अधिक व्यक्ति से यौन संबंध ना रखें। 

साथ ही यौन संबंध (मैथुन) के समय कंडोम का सदैव प्रयोग करें।

अगर आप एच. आई. वी संक्रमित या एड्स ग्रसित हैं तो अपने जीवनसाथी से इस बात का खुलासा अवश्य करें। 

ध्यान रखें कि ब्लड चढ़वाने से ठीक पहले ब्लड का एचआईवी टेस्ट जरूर करवा लें।



Tags:    

Similar News