Bakra Sacrifice India: हर साल 1.5 करोड़ तक जानवरों की कुर्बानी! बकरीद का हैरान करने वाला सच

Bakra Sacrifice India: हर साल बकरीद पर भारत में होने वाली कुर्बानी का आंकड़ा जानकर आप चौंक जाएंगे।

Update:2026-05-28 19:05 IST

Bakra Sacrifice India: ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग कुर्बानी की परंपरा निभाते हैं। देशभर में बकरीद के मौके पर लाखों लोग बकरों, भेड़ों और दूसरे जानवरों की कुर्बानी देते हैं। हर साल त्योहार के दौरान पशु बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिलती है।

भारत में कितनी होती है कुर्बानी?

अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर भारत में बकरीद के दौरान कितने जानवरों की कुर्बानी होती है। हालांकि केंद्र सरकार इसको लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं करती, लेकिन कई व्यापारिक रिपोर्ट्स और पशुपालन से जुड़े संगठनों के अनुमान काफी चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में हर साल ईद-उल-अजहा के दौरान करीब 1 करोड़ से 1.5 करोड़ तक बकरे, भेड़ और अन्य गैर-प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। यह आंकड़ा अलग-अलग राज्यों और पशु बाजारों से मिले अनुमानों के आधार पर तैयार किया जाता है।

बकरों की सबसे ज्यादा मांग

भारत में बकरीद के दौरान सबसे ज्यादा मांग बकरों की रहती है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में बकरों की खरीदारी बड़े स्तर पर होती है। त्योहार से कई दिन पहले ही पशु मंडियों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगती है। कई लोग खास नस्ल के बकरे खरीदना पसंद करते हैं। अच्छी नस्ल और बड़े आकार के बकरों की कीमत लाखों रुपए तक पहुंच जाती है। यही वजह है कि बकरीद का समय पशु व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा कारोबार माना जाता है।

बड़े शहरों में सजती हैं विशाल मंडियां

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में ईद से पहले विशाल पशु बाजार सजते हैं। यहां हजारों व्यापारी अलग-अलग राज्यों से बकरे लेकर पहुंचते हैं। राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा बकरे इन बाजारों में लाए जाते हैं। हैदराबाद और दिल्ली की मंडियां देश की सबसे बड़ी बकरा मंडियों में गिनी जाती हैं। यहां लाखों रुपए तक के बकरे भी देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर भी हर साल महंगे और खास बकरों की चर्चा होती रहती है।

त्योहार से जुड़ा है बड़ा कारोबार

बकरीद सिर्फ धार्मिक त्योहार ही नहीं बल्कि बड़ा आर्थिक कारोबार भी माना जाता है। पशु व्यापार, ट्रांसपोर्ट, चारा और बाजार से जुड़े लाखों लोगों की कमाई इस त्योहार पर निर्भर रहती है। त्योहार के दौरान करोड़ों रुपए का कारोबार होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ऑनलाइन बकरा बिक्री और डिजिटल भुगतान के कारण यह कारोबार और तेजी से बढ़ सकता है। कई शहरों में अब लोग ऑनलाइन भी बकरे बुक करने लगे हैं।

हर साल बढ़ती है बाजार की रौनक

बकरीद से पहले देशभर के बाजारों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। लोग अपने पसंद के जानवर खरीदने के लिए दूर-दूर से मंडियों में पहुंचते हैं। यही वजह है कि हर साल बकरीद के दौरान पशु बाजारों में रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिलती है।

Tags:    

Similar News