कोरोना का कहर! 9 दिन में 58 मौतें... आंकड़ा 6000 के पार, फिर लौटा दशहत का दौर

Corona Cases in India: स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार केरल राज्य में सर्वाधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। केरल के बाद दिल्ली, पश्चिम बंगाल और गुजरात में सबसे ज्यादा कोविड के मरीज मिले हैं।

Update:2025-06-08 15:50 IST

Corona in India

Corona Cases in India: देश में एक बार फिर कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हर दिन एक्टिव केस में हो रही बढ़ोत्तरी और मौतों से फिर दहशत का दौर लौट आया है। बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोराना के 378 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद कुल एक्टिव मामलों की संख्या 6000 के आंकड़े को पार कर गयी है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के चलते छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ गयी है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार केरल राज्य में सर्वाधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। केरल के बाद दिल्ली, पश्चिम बंगाल और गुजरात में सबसे ज्यादा कोविड के मरीज मिले हैं। वहीं इन सब के बीच राहत भरी खबर यह है कि कोविड 19 का यह नया वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील है कि कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर घबराएं नहीं। बस कोविड गाइडलाइन का गंभीरता के साथ पालन करें। 

कोविड के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी

बीते 48 घंटों के अंदर देश में कोरोना के 769 नये मरीज मिले हैं। हालांकि इन मरीजों में कोविड के लक्षण काफी हल्के हैं। इसलिए इन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी है। उल्लेखनीय है कि 22 मई 2025 को पूरे देश में 257 कोविड के नये मामले सामने आए थे। इस तरह कोविड के मामलों ने देश में छह हजार का आंकड़ा पार कर लिया है।

कोरोना मरीजों की कुल संख्या 6,133 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन समेत सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के निर्देश दिये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के एक भी एक्टिव केस नहीं मिले हैं।

इन राज्यों में कोरोना के सर्वाधिक सक्रिय मामले

केरल - 1950

गुजरात - 822

पश्चिम बंगाल - 693

दिल्ली - 686

महाराष्ट्र - 595।

Tags:    

Similar News