डूसू चुनाव में NSUI ने ABVP पर लगाया EVM से छेड़छाड़ करने का आरोप, नामांकन रद्द करने की हो रही मांग

DUSU Election 2025: डूसू चुनाव में EVM से छेड़छाड़ करने को लेकर दो पार्टियों में घमासान हो गया है।

Update:2025-09-18 16:28 IST

DUSU Election 2025

DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में आज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है जिसमें EVM को लेकर बवाल हो गया है। NSUI ने ABVP पर EVM से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बता दें कि, छात्र संघ चुनाव EVM के माध्यम से कराये जा रहें हैं। मतदान के दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ABVP के डूसू अध्यक्ष पद उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चुवान में धांधली और वोटों की हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया है।

चुनाव में सामने आयीं धांधली की घटनाएं

छात्र संघ चुनाव में धांधली होने की घटनाएं सामने आयी हैं। NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने ABVP के अध्यक्ष पद उम्मीदवार का नामांकन तुरंत रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, "किरोड़ी मल कॉलेज, हिन्दू कॉलेज और हंसराज कॉलेज से धांधली की कई घटनाएं सामने आई हैं, जो यह साबित करती हैं कि RSSBJP के इशारे पर एबीवीपी संगठित रूप से वोट चोरी कर लोकतंत्र की भावना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। वरुण चौधरी ने कहा कि आरएसएसभाजपा अपनी अलोकतांत्रिक और धोखाधड़ी वाली आदतें दिल्ली विश्वविद्यालय में भी ले आई है।"

NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, "जैसे वह बाहर चुनावों में धांधली करते हैं, वैसे ही अब डीयू में भी कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। वे एबीवीपी की बेईमानी का जवाब अपने वोट से देंगे। एनएसयूआई दिल्ली विश्वविद्यालय में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के लिए प्रतिबद्ध है और चुनाव आयोग व प्रशासन से अपील करती है कि इन उल्लंघनों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए।"

ये स्टूडेंट यूनियन लड़ रहे चुनाव

इस चुनाव में RSS से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) और वाम समर्थित SFI-AISA गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए NSUI की जोसलिन नंदिता चौधरी, वाम गठबंधन (एसएफआई और आइसा) की अंजलि और ABVP की ओर से आर्य मान चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि जोसलिन नंदिता चौधरी NSUI से हैं और बौद्ध अध्ययन में ग्रेजुएशन कर रही है और अंजलि  लेफ्ट द्वारा समर्थित एसएफआई आइसा से हैं। अंजलि इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की छात्रा हैं। आर्यन मान आरएसएस समर्थित एबीवीपी से हैं, जो कि एमए लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं।

अध्यक्ष पद के चुनाव में ये उम्मीदवार हैं शामिल

- अंजलि (बौद्ध अध्ययन विभाग)

- आर्यन मान (पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग)

- अनुज कुमार (विधि केंद्र   II)

- दिव्यांशु सिंह यादव (कैंपस विधि केंद्र)

- जोसलिन नंदिता चौधरी, उर्फ ​​जीतू चौधरी (बौद्ध अध्ययन विभाग)

- राहुल कुमार (रामजस कॉलेज)

- उमांशी (बौद्ध अध्ययन विभाग)

- योगेश मीणा (कैंपस विधि केंद्र)

- अभिषेक कुमार (सत्यवती कॉलेज) 

Tags:    

Similar News