Breaking News: उड़ान भरने से पहले बड़ा हादसा! कोलकाता एयरपोर्ट पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, जांच शुरू

Kolkata Airport Incident: कोलकाता में शुक्रवार को तेज आंधी और वर्षा के साथ भीषण तूफान आया था।

Update:2026-06-20 11:09 IST

Kolkata Airport Incident

Kolkata Airport Incident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बेहद हैरान कर देने खबर सामने आई है। बीते शुक्रवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़ी इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट पर अचानक बिजली गिरने की बड़ी घटना सामने आई। यह विमान कोलकाता से अगरतला के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन उड़ान भरने से पहले ही खराब मौसम के बीच यह हादसा हो गया।

प्रशासन अलर्ट

जानकारी के अनुसार, कोलकाता में शुक्रवार को तेज आंधी और वर्षा के साथ भीषण तूफान आया था। इसी दौरान एयरपोर्ट पर खड़ी इंडिगो की फ्लाइट बिजली की चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट और एयरलाइन प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद तकनीकी टीम द्वारा विमान की विस्तृत जांच की गई। विमान पर बिजली गिरने के बाद एयरलाइन ने किसी भी तरह का ख़तरा न लेते हुए ज़रूरी सुरक्षा परीक्षण शुरू किए।

किसी के हताहत होने की अभी तक खबर नहीं

जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से उड़ान को तत्काल संचालित नहीं किया गया और यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।

एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, आधुनिक विमानों को इस तरह की घटनाओं को सहने के लिए खास तकनीक से डिजाइन किया जाता है, लेकिन किसी भी विमान पर बिजली गिरने के बाद विस्तृत तकनीकी जांच अनिवार्य होती है। इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए इंडिगो और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी आवश्यक कदम उठाए।

फिलहाल घटना के बाद एयरपोर्ट संचालन सामान्य बताया जा रहा है। वहीं, इंडिगो की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी जरूरी नियमों का पालन किए जाने की बात कही गई है।

Tags:    

Similar News