India 16th Census: देश में 16वीं जनगणना के लिए अधिसूचना जारी, दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

India 16th Census: केंद्र सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जनगणना की शुरूआत कर दी जाएगी। जनगणना दो चरणों में करायी जाएगी।

Update:2025-06-16 12:10 IST

census 2027

India 16th Census: देश में साल 2011 के बाद जनगणना होने जा रही है। जिसके लिए केंद्र सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जनगणना की शुरूआत कर दी जाएगी। जनगणना दो चरणों में करायी जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण में हर परिवार की आवासीय स्थिति, सुविधा और संपत्ति का ब्यौरा एकत्रित किया जाएगा।

वहीं दूसरे चरण की जनगणना के दौरान हर घर में रहने वाले व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सांस्कृतिक, सामाजिक-आर्थिक जानकारी एकत्रित होगी। 2027 में जनगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि देश में काफी लंबे समय के अंतराल के बाद जनगणना शुरू होने जा रही है। नियम के अनुसार हर दस साल पर जनगणना होती है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते साल 2021 में होने वाली जनगणना स्थगित कर दी गयी थी। 1872 में जनगणना प्रक्रिया शुरू होने के बाद से देश में यह 16वीं जनगणना होगी। वहीं देश की आजादी के बाद यह 8वीं जनगणना है। 

आज़ादी के बाद पहली बार होगी जातियों की गिनती

जनगणना 2027 की प्रक्रिया इस बार बेहद खास है क्योंकि देश की आजादी के बाद पहली बार जातियों की गणना की जाएगी। इसके लिए जनगणना की प्रश्नावली में एक कॉलम नया बढ़ा गया है। जिसमें जाति को अंकित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देश में बीते कुछ सालों के दौरान राजनीतिक दल भी जातिगणना गणना को चुनावी मुद्दा बनाते रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी समेत कई विपक्षी पार्टियां जाति जनगणना कराने का दबाव बना रही थीं।

35 लाख कर्मचारी करने जनगणना

जनगणना की अधिसूचना जारी हो जाने के साथ ही इसकी प्रक्रिया अब शुरू हो जाएगी। जनगणना कार्य को संपन्न कराने के लिए इस बार करीब 35 लाख कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। इसमें करीब 34 लाख कर्मचारी गणना-पर्यवेक्षक और लगभग 1.3 लाख कर्मचारी जनगणना पदाधिकारी तैनात होंगे। इस बार में जनगणना मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए डिजिटल माध्यम से की जाएगी। लोगों को इस बार स्व-गणना का प्रावधान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Tags:    

Similar News