रद्द होंगे DUSU Election 2025? चुनाव में लगा गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये निर्देश
Delhi High Court on DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी के आरोप की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दयार की गई है।
Delhi High Court on DUSU Election 2025
Delhi High Court on DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली हाई कोर्ट में ये चुनाव रद्द कराने की याचिका दायर की गयी है। आरोप लगाया गया है कि चुनाव में हेराफेरी की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव रद्द करने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी करते हुए इस मामले पर सुनवाई शुरू कर दी है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त को कोर्ट ने निर्देश दिया है कि चुनाव में इस्तेमाल हुई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को सुरक्षित रखा जाए। बता दें कि 18 सितंबर 2025 को दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम 19 सिंतबर 2025 को जारी किया गया।
NSUI नेता रौनक खत्री ने दाखिल की याचिका
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी होने की याचिका DUSU के पूर्व अध्यक्ष और NSUI नेता रौनक खत्री ने दाखिल की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 18 सितंबर को हुए चुनाव और वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई थी, चुनाव का रिजल्ट आने से पहले ही रौनक खत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि EVM में गड़बड़ी हुई है और वह इसको लेकर कोर्ट जाएंगे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को की जाएगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
आर्यन मान और कुणाल चौधरी को जारी किया गया नोटिस
DUSU चुनाव का रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने आर्यन मान और कुणाल चौधरी को नोटिस जारी किया था, इन्हें यह नोटिस चुनाव की निर्धारित गाइडलाइंस का पालन न करने को लेकर जारी किया गया था। अब इस मामले लेकर अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी। वहीं चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी में विरोध किया जा रहा है।
आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर हासिल की जीत
इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP से आर्यन मान ने जीत हासिल की थी। NSUI के राहुल झांसला ने उपाध्यक्ष का पद पर अपनी जीत दर्ज की तो वहीं सेक्रेटरी पद पर कुणाल चौधरी ने जीत हासिल की, जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर ABVP की दीपिका झा ने जीत हासिल की। इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव में तकरीबन 39% मतदान हुआ।