20 दिन के लिए जेल से बाहर आया राम रहीम, यहां से साधेगा हरियाणा में चुनावी निशाना!

Ram Rahim:राम रहीम को यह पैरोल चुनाव आयोग की शर्तों पर मिली है। गुरमीत ने जेल विभाग को दिए आवेदन में कहा था कि वो इस दौरान यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा।

Report :  Network
Update:2024-10-02 08:32 IST

Ram Rahim (Pic: Social Media)

Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम पैरोल पर जेल से बुधवार को बाहर आ गया। उसे कोर्ट से 20 दिन की पैरोल मिली है। रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हरियाणा की जेल से सुबह-सुबह यूपी के बरनावा आश्रम के लिए निकला। चुनाव आयोग की शर्तों पर ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली है। वहीं चुनाव आयोग ने राम रहीम के सामने तीन शर्तें भी रखी हैं। गुरमीत ने 20 दिन की इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। गुरमीत ने जेल विभाग को दिए आवेदन में कहा था कि वो इस दौरान यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा।

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। पांच अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव से ठीक पहले राम रहीम के पैरोल को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरमीत राम रहीम की 20 दिन की पैरोल अर्जी को मंजूरी दी थी। राम रहीम का अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव है। राजनीतिक पार्टियां भी राम रहीम का समर्थन हासिल करना चाहती हैं।

चुनाव आयोग ने रखी थीं तीन शर्तें

वहीं चुनाव आयोग ने राम रहीम के सामने तीन शर्तें भी रखी हैं। चुनाव आयोग की शर्तों पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली है। शर्तों के अनुसार, गुरमीत जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में नहीं रहेगा। वो किसी राजनीतिक गतिविधि का भी हिस्सा नहीं बनेगा। सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं कर सकेगा।

इन मामलों में सजा काट रहा है राम रहीम

कोर्ट ने राम रहीम को 2017 में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार का दोषी करार देते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाई थी। यही नहीं डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए भी 2019 में दोषी ठहराया गया था।

कब-कब मिली पैरोल

यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को पैरोल मिली है। इससे पहले भी उसे कई बार पैरोल मिल चुकी है।

जानिए कब-कब मिल चुकी है पैरोल

-24 अक्टूबर 2020- राम रहीम को पहली बार पैरोल मिली था। यह पैरोल उसे अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन के लिए मिली थी।

-21 मई 2021-उसके बाद उसे दूसरी बार पैरोल 12 घंटे की दी गई थी।

-7 फरवरी 2022- राम रहीम को परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो मिली थी।

-जून 2022- राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। उसे यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया।

-14 अक्टूबर 2022-राम रहीम को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई थी।

-21 जनवरी 2023-इस बार भी उसे 40 दिन की पैरोल मिली।

- 20 जुलाई 2023-सातवीं बार राम रहीम 30 दिन की पैरोल मिली थी और वह तेल से बाहर आया था।

-21 नवंबर 2023-राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी और वह जेल से बाहर आया और बागपत आश्रम गया।

-जनवरी 2024-रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को इस बार 50 दिन की पैरोल मिली थी।

Tags:    

Similar News