3 सितंबर 2024ः कौन होगा मजबूत? NDA या INDIA, जानिए कैसे बदल जाएगी राज्यसभा की तस्वीर, समझिए नंबर गेम

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा में अभी 20 सीटें खाली है। मौजूदा सदस्यों की संख्या 225 है। यानी बहुमत का आंकड़ा 113 है। इनमें से BJP के पास 87 सांसद, NDA के पास 101 सांसद हैं। NDA को 6 मनोनीत और एक निर्दलीय सांसद का भी समर्थन हासिल है।

Update: 2024-08-07 15:13 GMT

Rajya Sabah Election 2024 ( Social- Media- Photo)

Rajya Sabah Election 2024: 3 सितंबर को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए उपचुनाव होना है। इनमें असम, बिहार और महाराष्ट्र की 2-2 सीटों पर, जबकि मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, त्रिपुरा, ओडिशा और तेलंगाना की 1-1 सीटों पर वोटिंग होगी। 12 सीटों में से केवल तेलंगाना को छोड़ कर बाकी सभी 11 सीटें BJP और NDA में उसके सहयोगियों के खाते में आने की पूरी संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की तस्वीर बदल जाएगी। जहां BJP के सदस्यों की संख्या 100 के करीब हो जाएगी तो वहीं NDA भी बहुमत के आंकड़े से आगे निकल जाएगा।

अभी NDA के पास कितनी सीटें?

राज्यसभा में इस समय 20 सीटें खाली हैं। सदस्यों की मौजूदा संख्या 225 है। इस हिसाब से बहुमत का आंकड़ा 113 है। इनमें से BJP के पास 87 सांसद, NDA के पास 101 सांसद हैं। वहीं NDA को 6 मनोनीत और एक निर्दलीय सांसद का भी समर्थन हासिल है।

INDIA अलायंस के कितने नंबर?

संसद के उच्च सदन राज्यसभा में 50 फीसदी से ज्यादा सांसद BJP के हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। उसके पास 39 सांसद हैं इन दोनों दलों के अलावा TMC के 17, AAP और DMK के पास 10-10 सांसद हैं।

क्या है सीटों का समीकरण?

राज्यसभा उपचुनाव के बाद BJP के सदस्यों की संख्या 87 से बढ़कर 97 और NDA की संख्या 112 पहुंच सकती है। वहीं मनोनीत और निर्दलीय को मिला कर NDA के पास 119 की संख्या होगी। उपचुनाव के बाद राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा 117 हो जाएगा। इस तरह NDA मनोनीत और निर्दलीय के सहारे उच्च सदन में बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगा।

जम्मू-कश्मीर से सांसदों का स्थान रहेगा खाली

उपचुनाव के बाद राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से 4 और 4 मनोनीत सांसदों का स्थान खाली रहेगा। मनोनीत सांसदों के 4 रिक्त स्थानों को भरकर एनडीए अपनी संख्या और बढ़ा सकता है।

15 सीटों पर में हुए थे चुनाव

इससे पहले राज्यसभा की 15 सीटों पर 27 फरवरी 2024 को चुनाव हुए थे। चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। इससे बीजेपी को हिमाचल और यूपी में 2 एक्स्ट्रा सीटें मिल गईं। राज्यसभा की कुल 56 सीटें खाली हुई थीं। इनमें सोनिया गांधी समेत 41 सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। इसके बाद यूपी की 10 सीटों, कर्नाटक की 4 और हिमाचल की एकमात्र राज्यसभा सीट पर वोटिंग हुई, इनमें से बीजेपी ने 10, कांग्रेस ने 3 और सपा ने 2 सीटें जीतीं।

कैसे होता है राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव?

किसी राज्य में राज्यसभा की जितनी सीटें खाली हैं, उन पर राज्य के विधायकों की संख्या के अनुसार वोट डाले जाते हैं। राज्यसभा के सदस्यों के लिए चुनाव में EVM का इस्तेमाल नहीं होता। बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाते हैं। वोटिंग के दौरान उम्मीदवार के नाम के आगे वरीयता लिखनी होती है। वोट डालने वाले विधायक, चुनाव कर्मियों द्वारा दी गई पेन से एक से चार तक की वरीयता का अंक लिख देते हैं।

Tags:    

Similar News