West Bengal में 15 साल लगातार 'सत्ता' पर शासन के बाद पहली पार्टी का सब से 'भयावह' अंत, बड़ी मुश्किल में ममता
TMC Internal Conflict: West Bengal में TMC के अंदर कथित असंतोष बढ़ता स्पष्ट देखा जा रहा है। निष्कासित विधायक ने 59 विधायकों के समर्थन का दावा किया है, जिससे बंगाल की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
TMC Internal Conflict
TMC Internal Conflict: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (TMC) में कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान गहराती स्पष्ट दिखाई दे रही है। पार्टी से निष्कासित एक विधायक द्वारा 59 विधायकों के समर्थन का दावा किए जाने के बाद राज्य की राजनीति में ज़बरदस्त हलचल मच गई है। इस घटनाक्रम ने न सिर्फ TMC के संगठनात्मक ढांचे पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पार्टी नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी के अंदर लंबे वक़्त से चल रहा असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व शैली को लेकर नाराजगी जताई है। हालांकि, TMC की तरफ से इन दावों पर आधिकारिक तौर से कोई विस्तृत रूप से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह विवाद उस वक़्त और गहरा गया जब विधानसभा में पार्टी नेतृत्व से जुड़े कुछ दस्तावेजों और हस्ताक्षरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किये गए। विरोधी गुट का आरोप है कि पार्टी के अहम फैसले के बिना व्यापक सहमति के लिए गए। वहीं पार्टी समर्थक नेताओं का कहना है कि संगठन के अंदर होने वाले प्रशासनिक फैसलों को राजनीतिक रंग देने का पूरा प्रयास किया रहा की है।
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में एक आयोजित हुई बैठक में अपेक्षा से कम संख्या में विधायक पहुंचे थे। इसी को आधार बनाकर विरोधी खेमे ने दावा किया कि पार्टी के अंदर असंतोष गहरा है। दूसरी तरफ TMC के नेताओं का कहना है कि किसी एक बैठक में कम उपस्थिति को पार्टी में 'टूट' या 'बगावत' का संकेत नहीं माना जा सकता।
59 विधायकों का समर्थन प्राप्त
सबसे बड़ा राजनीतिक दावा उस वक़्त सामने आया जब निष्कासित विधायक और उनके समर्थकों ने कहा कि उन्हें 59 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। यानी कि इसका सीधा सा अर्थ यह है कि यदि यह दावा सच साबित होता है तो यह पार्टी के अंदर शक्ति संतुलन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। हालांकि, अभी तक इस समर्थन को लेकर कोई भी आधिकारिक लिस्ट या सत्यापित दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों की राय
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला सिर्फ विधायकों की संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठनात्मक नियंत्रण और नेतृत्व की स्वीकार्यता से भी गहनता से जुड़ा हुआ है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि पार्टी के कई पुराने नेता वर्तमान नेतृत्व व्यवस्था से असहज हैं और संगठन में व्यापक परिवर्तन की मांग कर रहे हैं।
इस बीच विपक्षी दलों ने TMC पर तगड़ा निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी के अंदर लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर पड़ गई है। वहीं TMC समर्थकों का आरोप है कि विपक्ष राजनीतिक फायदे के लिए स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है।
इतना ही नहीं, बल्कि राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि अगर असंतुष्ट गुट अपनी ताकत साबित करने में सफल रहता है, तो मामला विधानसभा अध्यक्ष, राज्यपाल और संभवतः चुनाव आयोग तक भी पहुंच सकता है। हालांकि, संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं के अंतर्गत किसी भी दावे की वैधता संबंधित संस्थाओं द्वारा ही तय की जाएगी।
इसी बीच TMC नेतृत्व ने संगठन में परिवर्तन और पुनर्गठन के संकेत दिए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विभिन्न इकाइयों की समीक्षा की जा रही है और संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण और नए कदम उठाए जा सकते हैं। नेतृत्व का मानना है कि पार्टी के अंदर मौजूद चुनौतियों का समाधान संगठनात्मक स्तर पर किया जाएगा।
बंगाल की राजनीति आगामी दिनों होने वाली है दिलचस्प
राजनीतिक पर्यवेक्षकों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की राजनीति आगामी कुछ दिनों में बेहद दिलचस्प हो सकती है। अगर असंतुष्ट नेताओं के दावे मजबूत साबित होते हैं तो TMC को बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है। वहीं अगर पार्टी नेतृत्व स्थिति को संभालने में सफल रहता है, तो यह विवाद सीमित दायरे में भी सिमट सकता है।
फिलहाल राज्य की राजनीति में सभी की निगाहें TMC के अगले कदम पर टिकी हैं। आगामी दिनों में यह पूरी तरह से साफ़ हो पायेगा कि यह मात्र असंतोष की आवाज है या फिर पार्टी के अंदर किसी बड़े राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआत।