उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 5 अमरनाथ यात्री घायल

उधमपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अमरनाथ यात्रा पर जा रहे पांच यात्री घायल हो गए। ट्रक ने एक कार को टक्कर मारी, और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जानिए पूरी खबर।

Update:2025-07-18 08:53 IST

Udhampur Road Accident: 

Udhampur Road Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में पांच अमरनाथ यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आज सुबह बट्टल के बल्लियां इलाके में एक ट्रक ने अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच अमरनाथ यात्री घायल हो गए।

उधमपुर स्थित सीआरपीएफ की 137 बटालियन के करतार सिंह ने बताया कि "कार में आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाला 7908 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह जम्मू से रवाना हुआ। भारी बारिश के चलते गुरुवार को यात्रा को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया था।

Tags:    

Similar News