Weather Update Today: नए पश्चिमी विक्षोभ से 'तबाही' की आहाट! देश के इन राज्यों में आज बर्फबारी और वर्षा, ‘महा अलर्ट’ जारी
Weather Update Today: देश में ठंड की एंट्री के बीच मौसम में बड़े परिवर्तन का 'महा अलर्ट' जारी किया गया है। आज दिल्ली-NCR के साथ-साथ यूपी में बादल छाए रहेंगे, जबकि तापमान कुछ बढ़ सकता बढ़ेगा है। वहीं, उत्तराखंड में ठिठुरन बढ़ेगी और कुछ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है।
Weather Update Today (photo: social media)
Weather Update Today: देश में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस साल ठंड की एंट्री पहले ही हो गयी है। लेकिन एक बार मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट सामने आया है। दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां आगामी दिनों में बादल छाये रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर-प्रदेश में पारा चढ़ेगा, और कुछ दिनों तक मौसम साफ भी रह सकता है। इस बीच पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अच्छी-खासी ठंड पड़ने की शुरुआत हो चुकी है। आगामी दिनों में तो उत्तराखंड में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना भी जताई गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है और चेताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज मंगलवार यानी 4 नवंबर 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। वहीं, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर निम्न दबाव क्षेत्र बनने से आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा की प्रबल संभावना है, और तो और... पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है।
नॉर्थ ईस्ट में भी भारी वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कुछ भागों में 5 नवंबर 2025 तक आंधी-तूफान का अलर्ट जारी की गई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी वर्षा की प्रबल संभावना बनी हुई है। 4 नवंबर 2025 से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
आगामी दिनों में दिल्ली-NCR का मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आगामी तीन दिनों तक मुख्यतः साफ या आंशिक बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। रात और सुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग रहेगा। बता दें धीमी हवाओं की वजह से रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हो गई जिससे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 पर पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम
IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के प्रभाव के समाप्त होने के बाद अब यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। चक्रवात के बाद प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक वर्षा की कोई संभावना नहीं है, हालांकि सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। यूपी में 8 नवंबर 2025 तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, आज मंगलवार 4 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह 5 और 6 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की आशंका हैं।
आज ठिठुरन बढ़ेगी उत्तराखंड में!
पहाड़ी राज्यों में मौसम अब पूरी तरह बदलने के दौर में है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शीत लहर चलने के साथ ठिठुरन बढ़ने की भी पूरी संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंड में बढ़ोतरी होगी। पर्वतीय इलाकों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी होने के आसार बने हुए हैं। 4 और 5 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगभग 4000 मीटर से ज़्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना बनी हुई है।
ऐसे ही मौसम से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।