झारखंड में रफ्तार का कहर, कंटेनर की टक्कर से उजड़े कई परिवार; मची चीख-पुकार

Hazaribagh Road Accident : झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। सभी लोग बगोदर-अटका से वाराणसी जा रहे थे । इसी दौरान चौपारण की दनुआ घाटी में हथिया बाबा के पास हादसा हुआ।

Update:2026-11-09 13:07 IST

प्रतीकात्मक तस्वीर

Hazaribagh Road Accident : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। बनारस में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ रास्ते में भीषण दुर्घटना हो गई। इस हादसे में पांच से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बनारस में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग में उनका वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, हादसे में घायल 11 लोगों को इलाज की जरूरत पड़ी।

अंतिम संस्कार में शामिल होने बनारस जा रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बनारस जाने के लिए निकले थे। उनका मकसद एक अंतिम संस्कार में शामिल होना था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने इस सफर को दर्दनाक घटना में बदल दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रभावित परिवारों में शोक का माहौल है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थन पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और बचाव कार्य में पुलिस की मदद की। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

दोनों गांवों में पसरा मातम

जैसे ही इस हादसे की खबर मृतकों के परिजनों को मिली, सबके घर में कोहराम मच गया। मृतक बिहारो और सलैया गांव के रहने वाले थे और इनके गावों में अब शोक का माहौल है। एक साथ इतने लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Tags:    

Similar News