SBI चीफ अरुंधति समेत ये हैं 5 भारतीय ताकतवर महिलाएं, FORBES ने चुना

Update:2016-06-08 02:49 IST
SBI चीफ अरुंधति समेत ये हैं 5 भारतीय ताकतवर महिलाएं, FORBES ने चुना
  • whatsapp icon

न्यूयॉर्कः फोर्ब्स मैगजीन ने इस साल की दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं को चुना है। इनमें स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य,

आईसीआईसीआई की प्रमुख चंदा कोचर, बायोकॉन की प्रमुख किरण मजुमदार शॉ और एचटी मीडिया की अध्यक्ष शोभना भरतिया भी शामिल हैं। वैसे दुनिया की सबसे ताकतवर महिला जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को चुना गया है।

भारतीय महिलाओं की ये है रैंकिंग

-एसबीआई चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य फोर्ब्स की लिस्ट में 25वें स्थान पर हैं।

-आईसीआईसीआई बैंक की चंदा कोचर 40वें स्थान पर हैं।

-बायोकॉन की चीफ किरण मजुमदार शॉ ने लिस्ट में 77वां स्थान हासिल किया है।

-एचटी मीडिया की अध्यक्ष शोभना भरतिया 93वें स्थान पर हैं।

-पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूयी 14वें स्थान पर हैं।

लिस्ट में क्या है खास?

-चीन से रिकॉर्ड 9 महिलाओं ने इस लिस्ट में जगह बनाई है।

-100 ताकतवर महिलाओं में से 50 अमेरिका की हैं।

-इनमें हिलेरी क्लिंटन, मेलिंडा गेट्स, फेसबुक सीओओ शेरिल सैंडबर्ग और यूट्यूब की सीईओ सुजैन वोज्किकी भी हैं।

-याहू की सीईओ मेरिसा मेयर (41 साल) सबसे कम उम्र और ब्रिटिश महारानी (90 साल) एलिजाबेथ सबसे बुजुर्ग हैं।

-मेरिसा मेयर 55वें और महारानी एलिजाबेथ 29वें नंबर पर हैं।

Tags:    

Similar News