Sharifa Khane Ke Fayde: शरीफा खाने के फायदे: जानें फल, बीज और पत्तियों के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ
Sharifa Khane Ke Fayde: शरीफा (कस्टर्ड एप्पल) पोषक तत्वों से भरपूर एक स्वादिष्ट फल है। शरीफा का कई तरह से उपयोग करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जानिए शरीफा के स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े अनोखे फायदे।
Custard Apple Benefits
Sharifa Khane Ke Fayde: प्रकृति ने हमें पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसा फल दिया है जिसके सेवन से स्वास्थ्य को तो लाभ मिलता ही है साथ ही वह स्वाद में भी बेहतरीन है। शरीफा (Custard Apple) जिसे उसके हल्के मीठे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। इसे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी बहुत ही चाव से खाते हैं। शरीफा का कई तरह से उपयोग करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में
शरीफा (Sugar Apple ) विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल को खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आपका शरीर कई तरह की होने वाली मौसमी बिमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।
प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में इस्तेमाल
शरीफा का फल स्वास्थ के साथ-साथ कृषि और पर्यावरण के लिए भी बहुत उपयोगी है। प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में शरीफा के पौधे की पत्तियों और बीज का उपयोग किया जा सकता है। जिससे खेती करने के लिए रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम की जा सकती है।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
अगर आपको पाचन सम्बंधित किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो आप नियमित रूप से शरीफा फल का सेवन करें। शरीफा (Custard Apple) में उपस्थित फाइबर आपकी पाचन शक्ति को बेहतर करता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी
शरीफा का फल सेहत से भरपूर होता है। इसका नियमित रूप सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को प्राकृतिक रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं।
फ्री रेडिकल्स से बचाने में कारगर
शरीफा (Custard Apple) फल का मीठा स्वाद और मलाईदार गूदा लोगों को बहुत पसंद आता है। इस फल में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बॉडी को फ्री रेडिकल्स से होने वाले बुरे प्रभाव से बचाता है। इसी वजह से शरीफा को प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अनमोल फल माना जाता है।