मांसपेशियों के लिए संजीवनी से कम नहीं 'काला चना', एक नही पूरे 20 समस्याओं का है काल, बस जान लें सेवन का तरीका

Kala Chana Benefits: काले चने में भरपूर प्रोटीन, आयरन और मैंगनीज है जो शरीर को मजबूत, ऊर्जा से भरपूर और पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता है।

Update:2026-01-26 06:10 IST

Kala Chana Benefits

Kala Chana Benefits: अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि भरपेट खाना खाने के बावजूद शरीर में कमजोरी बनी रहती है, जल्दी थकान हो जाती है और हल्का-सा काम करने पर भी शरीर दर्द करने लगता है। ये संकेत बताते हैं कि शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पा रहा है और अंदरूनी तौर पर ताकत की कमी है। कई मामलों में यह हार्मोनल असंतुलन और मांसपेशियों की कमजोरी से भी जुड़ा होता है।

भारतीय थाली में प्रोटीन की कमी

भारतीय भोजन में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर तो भरपूर होता है, लेकिन प्रोटीन की मात्रा अक्सर कम रह जाती है। जबकि शरीर की मजबूती, मांसपेशियों की ताकत और ऊर्जा बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। ऐसे में रसोई में आसानी से मिलने वाला काला चना एक बेहतरीन और किफायती प्रोटीन स्रोत है।

काला चना क्यों है खास?

काला चना तुरंत एनर्जी देने के बजाय शरीर को स्थिर और लंबे समय तक रहने वाली शक्ति देता है। लगातार थकान, कमजोरी, वर्कआउट के बाद रिकवरी में दिक्कत और पाचन की समस्या ये सभी संकेत शरीर की अग्नि और धातु निर्माण की कमजोरी की ओर इशारा करते हैं। काले चने का नियमित और सही तरीके से सेवन इन समस्याओं को धीरे-धीरे दूर कर सकता है।

डायबिटीज और एनीमिया में भी फायदेमंद

काले चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में सुरक्षित रूप से खा सकते हैं। इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन और मैंगनीज खून की गुणवत्ता सुधारने, हीमोग्लोबिन बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह लाभकारी माना जाता है।

आयुर्वेद में काले चने का महत्व

आयुर्वेद के अनुसार काला चना मांसधातु वर्धक, बल्य और अग्नि-स्थिर होता है। यह केवल वजन नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर की घनत्व, सहनशक्ति और ताकत को मजबूत करता है। आम धारणा है कि चना भारी होता है, लेकिन सही तरीके से सेवन करने पर यह पाचन को बेहतर बनाता है और गट हेल्थ को मजबूत करता है।

काले चने खाने का सही तरीका

काले चने को कच्चा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। बेहतर है कि रात में एक कटोरी काले चने पानी में भिगो दें। सुबह उन्हें अच्छी तरह उबाल लें और हल्के तेल में हींग व जीरे का तड़का लगाकर सेवन करें। इससे पोषण भी मिलेगा और पाचन भी दुरुस्त रहेगा।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नही करता है। 

Tags:    

Similar News