Egg freshness test: अंडा फ्रेश है या सड़ा हुआ... बिना तोड़े इन 6 आसान तरीकों से करें सही पहचान
Egg freshness test: कुछ आसान घरेलू तरीकों से अंडे की ताजगी का पता मिनटों में लगाया जा सकता है। ये तरीके न केवल सरल हैं बल्कि सुरक्षित भी हैं।
Egg freshness test
Egg freshness test: अंडा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे आज-कल हर कोई खाता है, जिसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, लेकिन यदि यह खराब या सड़ा हुआ हो तो यह सेहत के लिए गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। आजकल बाजार में पुराने अंडे मिलने और ऑनलाइन डिलीवरी में उनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना तोड़े कैसे पता लगाया जाए कि अंडा खाने लायक है या नहीं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ आसान घरेलू तरीकों से अंडे की ताजगी का पता मिनटों में लगाया जा सकता है। ये तरीके न केवल सरल हैं बल्कि सुरक्षित भी हैं।
1. पानी में डालकर फ्लोट टेस्ट
सबसे अच्छा तरीका है पानी वाला फ्लोट टेस्ट। इसके लिए एक गिलास ठंडा पानी लें और उसमें अंडा डाल दें। यदि अंडा नीचे जाकर सीधा लेट जाए तो वह बिल्कुल ताजा है। अगर वह थोड़ा ऊपर उठे तो समझ लें कि वह पुराना हो रहा है। और यदि अंडा पानी की सतह पर तैरने लगे, तो उसे खाने से बचना चाहिए क्योंकि वह खराब हो चुका होता है।
2. हिलाकर आवाज सुनना
अंडे को कान के पास ले जाकर हल्के से हिलाएं। ताजे अंडे में कोई आवाज नहीं आती। यदि अंदर से हल्की पानी जैसी आवाज सुनाई दे, तो यह संकेत है कि अंडा पुराना हो चुका है और उसकी गुणवत्ता कम हो गई है।
3. टॉर्च या रोशनी से जांच (Candling Method)
इस तकनीक को “कैंडलिंग” कहा जाता है। इसमें अंडे को तेज रोशनी या टॉर्च के सामने रखा जाता है। ताजे अंडे में अंदर का भाग साफ और स्थिर दिखाई देता है, जबकि पुराने अंडे में बड़ा एयर पॉकेट नजर आता है। इससे उसकी ताजगी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
4. छिलके की जांच
ताजे अंडे का छिलका सामान्यतः साफ और हल्का खुरदुरा होता है। अगर छिलके पर दरारें, चिपचिपापन या पाउडर जैसी परत दिखे तो यह बैक्टीरिया या खराब होने का संकेत हो सकता है। ऐसे अंडों को प्रयोग नहीं करना चाहिए।
5. तोड़ने पर बनावट की पहचान
अगर अंडा तोड़कर देखा जाए तो उसकी जर्दी गोल और उभरी हुई होती है और सफेदी गाढ़ी होती है। पुराने अंडों में जर्दी फैल जाती है और सफेदी पतली हो जाती है, जो उसकी खराब गुणवत्ता को दर्शाती है।
6. गंध से पहचान
सबसे सरल और विश्वसनीय तरीका है गंध की जांच। अगर अंडा तोड़ने पर तेज सड़े हुए सल्फर जैसी बदबू आए तो वह पूरी तरह खराब है और उसे तुरंत फेंक देना चाहिए। ताजे अंडों में किसी भी तरह की अजीब गंध नहीं होती।
बता दे, अंडे की ताजगी जांचना बेहद जरूरी है ताकि सेहत पर कोई गंभीर प्रभाव न पड़े। इन आसान घरेलू तरीकों की सहायता से कोई भी व्यक्ति बिना किसी उपकरण के घर बैठे अंडे की गुणवत्ता का पता लगा सकता है और सुरक्षित भोजन सुनिश्चित कर सकता है।