Independence Day Wishes 2026: 15 अगस्त पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शानदार संदेश
Independence Day 2026 : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2026 पर अपनों को भेजें देशभक्ति और गर्व से भरे शानदार शुभकामना संदेश। पढ़ें स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने वाले खास मैसेज।
Independence Day Wishes 2026 (Image Credit-Social Media)
Independence Day 2026 : 15 अगस्त भारत के इतिहास का वह गौरवशाली दिन है, जब देश ने लंबे संघर्ष और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के बाद आजादी हासिल की। हर साल 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है और उन वीर सेनानियों को नमन करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देशभक्ति, एकता, गौरव और स्वतंत्रता के महत्व को याद करने का अवसर भी है। इस दिन स्कूलों, सरकारी संस्थानों और विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं और सोशल मीडिया के जरिए भी देशभक्ति से जुड़े संदेश साझा करते हैं।
अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए संदेश आपके काम आ सकते हैं।
वीर शहीदों की गाथा को न भूलें,
देशभक्ति के गीत को संग गाएं।
स्वतंत्रता की इस खुशी में,
सभी मिलकर तिरंगा फहराएं।
शहीदों की शहादत का गान गाएं,
आजादी की इस धारा में सबको शामिल करें।
एकता की शक्ति को मन में बसाएं,
स्वतंत्रता का ये पर्व खुशी से मनाएं।
अमर शहीदों की गाथा को सुनकर,
स्वतंत्रता की महत्ता को समझें।
झंडा फहराते हैं हम सब गर्व से,
देशभक्ति का जश्न मनाते हैं खुशी से।
आज का दिन है खुशी का, गर्व का,
स्वतंत्रता का पर्व सबके दिल में छाया।
तिरंगा लहराकर हम सब एक साथ,
स्वतंत्रता का जश्न मनाएं, हर दिल में बसा।
स्वतंत्रता संग्राम की लहरों को मानते हैं,
वीरों के बलिदान को हम याद करते हैं।
झंडा फहराकर हम सब गाते हैं,
देशभक्ति का उत्सव धूमधाम से मनाते हैं।
शहीदों की याद में दिल में श्रद्धांजलि,
स्वतंत्रता का उत्सव मनाए हर दिल खुशी से।
नेता और सेनानी, सबको नमन है,
तिरंगा ऊँचा रहे, यही सच्ची भावना है।
आज का दिन गर्व से भरा है,
भारत की माटी को सलाम है।
एकता की धुन में बंधे हैं हम,
स्वतंत्रता की इस धारा में हैं हम।
न जियो तुम धर्म के नाम पर,
न मरो तुम धर्मं के नाम पर।
वतन का धर्म इंसानियत ही है,
बस जियो तुम वतन के नाम पर।
भारत माता की जय।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारा देश निरंतर फलता-फूलता रहे,
अपनी आजादी के कई और वर्ष मनाता रहे।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
आओ तिरंगे की शान में अपनी जान लुटा दें,
यही सच्ची देशभक्ति है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
तिरंगा हमारी पहचान है।
इसे हमेशा ऊंचा रखें।
स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
तिरंगा देश की शान है,
हर भारतीय का स्वाभिमान है,
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है।
तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
वीरों के बलिदान की बदौलत हम आजाद हैं,
इस आजादी को सदा सलाम करें।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।