Monsoon Hair Fall Food: बारिश के मौसम में क्यों झड़ते हैं बाल? इन असरदार फूड्स से करें हेयर फॉल कम

Hair Fall Reasons: मानसून में बालों का झड़ना आम समस्या जरूर है, लेकिन यदि आप सही डाइट लें और स्कैल्प की केयर करें तो इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है।

Update:2025-07-08 11:25 IST

monsoon hair fall reasons (social media)

Monsoon Hair Fall Reasons: मानसून का मौसम जैसे ही दस्तक देता है, बाल झड़ने की समस्या भी तेजी से बढ़ने लगती है। अगर आपके भी बाल इस मौसम में ज्यादा झड़ने लगे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। मानसून के दौरान बालों का गिरना एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा कहती हैं कि सिर्फ ह्यूमिडिटी ही नहीं, कई अन्य कारण भी मानसून में हेयर फॉल के लिए जिम्मेदार होते हैं।


मानसून में बालों के झड़ने के कारण

  • बालों के विकास चक्र में बदलाव: गर्मी के मौसम में बाल टेलोजन (आराम करने की अवस्था) में चले जाते हैं। जब मानसून आता है तो ये बाल झड़ने लगते हैं। यह एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है लेकिन कभी-कभी यह तेज़ हो जाती है।
  • नमी और ह्यूमिडिटी: बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे बालों के क्यूटिकल्स में सूजन आ जाती है। यह क्यूटिकल्स को कमजोर करता है और बाल आसानी से टूटने लगते हैं।
  • संक्रमण और बुखार: इस मौसम में सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार आम हैं। बीमारियों के बाद अक्सर बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। इसका कारण स्कैल्प में सूजन और शरीर में कमजोरी होती है।

मानसून में हेयर फॉल रोकने के लिए फायदेमंद फूड्स

संतरा और कद्दू के बीज

ये दोनों डीएचटी हार्मोन को ब्लॉक करते हैं, जो बाल झड़ने का एक मुख्य कारण होता है। ये फूड्स स्कैल्प में चिपचिपाहट और ऑयल को भी कम करते हैं जिससे बाल मजबूत रहते हैं।

नन्नारी

यह एक आयुर्वेदिक हर्ब है, जो शरीर की गर्मी को शांत करता है। गर्मी के कारण स्कैल्प में सूजन होती है और फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं। नन्नारी से बने पेय से ताजगी मिलती है और बालों को पोषण भी।

काले तिल

इनमें कैल्शियम, जिंक और हेल्दी फैट होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है। यह बालों के फॉलिकल्स को अंदर से ताकत देता है।

अलिव सीड्स

यह आयरन का अच्छा स्रोत होता है। यह शरीर में ऑक्सीजनेशन को बढ़ाता है जिससे स्कैल्प को सही पोषण मिलता है और बालों का झड़ना कम होता है। यह बुखार के बाद आने वाले हेयर फॉल को रोकने में भी मदद करता है।

सूखी अदरक

यह आंत की सूजन को कम करती है और शरीर में रक्त संचार को सुधारती है। इससे स्कैल्प तक पोषण अच्छे से पहुंचता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और झड़ना रुकता है।


मानसून में बालों का झड़ना आम समस्या जरूर है, लेकिन यदि आप सही डाइट लें और स्कैल्प की केयर करें तो इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है। अपने खानपान में ऊपर बताए गए फूड्स को शामिल करें और स्कैल्प की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। प्राकृतिक उपायों और संतुलित आहार से आप अपने बालों को बारिश के मौसम में भी स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं।

Tags:    

Similar News