शरीर में छिपे होते हैं ये 6 अनोखे रिफ्लेक्सेस, बिना बताए करते हैं आपकी सुरक्षा

Body Hidden Reflexes : रिफ्लेक्स हमारे शरीर में जन्म से ही मौजूद होते हैं और बिना किसी सोच-विचार के सेकंडों में प्रतिक्रिया देते हैं।

Update:2025-07-18 18:03 IST

Body Hidden Reflexes (social media) 

Human Body Reflexes: हमारा शरीर रोज कई ऐसे काम करता है जिनके बारे में हमें पता भी नहीं चलता। इनमें से कुछ रिफ्लेक्स यानी अनैच्छिक प्रतिक्रियाएं हमारे जीवन की सुरक्षा और संतुलन के लिए बेहद जरूरी होती हैं। ये रिफ्लेक्स हमारे शरीर में जन्म से ही मौजूद होते हैं और बिना किसी सोच-विचार के सेकंडों में प्रतिक्रिया देते हैं। आइए जानते हैं 6 ऐसे चौंकाने वाले रिफ्लेक्स के बारे में जो हर इंसान के शरीर में होते हैं।

डाइविंग रिफ्लेक्स

जैसे ही आपका चेहरा ठंडे पानी से छूता है, आपकी दिल की धड़कन धीमी हो जाती है और ऑक्सीजन का बचाव शुरू हो जाता है। यह रिफ्लेक्स बच्चों में सबसे ज्यादा असरदार होता है और डूबने से बचाता है।


पुपिलरी लाइट रिफ्लेक्स

अचानक अंधेरे से उजाले में जाने पर आपकी आंखों की पुतलियां सिकुड़ जाती हैं। यह रिफ्लेक्स आंखों को तेज रोशनी से बचाता है। डॉक्टर इसका उपयोग न्यूरोलॉजिकल चेकअप में करते हैं।

टॉनिक नेक रिफ्लेक्स

बच्चों में देखा जाने वाला यह रिफ्लेक्स तब दिखता है जब वे सिर को एक ओर मोड़ते हैं और उसी दिशा में हाथ सीधा कर देते हैं। यह रिफ्लेक्स शारीरिक विकास का संकेत देता है।


स्टार्टल रिफ्लेक्स

किसी तेज आवाज़ या अचानक झटके से शरीर का हिलना-जुलना इस रिफ्लेक्स का हिस्सा है। यह खतरे की स्थिति में शरीर को अलर्ट करता है।

वेस्टीबुलो-ऑकुलर रिफ्लेक्स

सिर हिलाते समय भी अगर आपकी नजरें किसी चीज़ पर टिकी रहें, तो यह इस रिफ्लेक्स की वजह से होता है। यह संतुलन और स्पष्ट दृष्टि बनाए रखता है।

विदड्रॉल रिफ्लेक्स

गरम चीज छूने पर हाथ का झटके से पीछे हटना इसका उदाहरण है। यह शरीर की त्वरित रक्षा प्रतिक्रिया है, जो दिमाग से पहले रीढ़ की हड्डी से संचालित होती है।

Tags:    

Similar News