Viral Goat Ride To School Video: बकरे को बनाया अपनी 'स्कूल बस', नन्हे बच्चे की अनोखी सवारी का Video इंटरनेट पर हुआ वायरल

Viral Goat Ride To School Video: स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक बच्चे का बकरे पर बैठकर स्कूल जाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Update:2026-06-08 12:56 IST

Viral Goat Ride To School Video Trending on Social Media 2026 

Viral Goat Ride To School Video: डीजल पैट्रोल की बढ़ती कीमतें लोगों को अब आवागमन के देसी तरीकों को अपनाने पर मजबूर कर रही हैं। यही वजह है कि आज कल इक्का तांगा, बैलगाड़ी और घुड़सवारी की वापसी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में अब बकरे की सवारी से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर लोकप्रिय हो रही है। आज के दौर में जहां बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए बस, साइकिल, बाइक या कार का इस्तेमाल करते हैं, वहीं एक छोटे से बच्चे ने अपनी अनोखी सवारी से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्कूली यूनिफॉर्म पहना बच्चा बकरे की पीठ पर बैठकर स्कूल जाता दिखाई दे रहा है। उसकी मासूमियत और आत्मविश्वास ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

पहले सब कुछ सामान्य लगा, फिर सामने आया चौंकाने वाला दृश्य

https://x.com/VishalMalvi_/status/2062487903398445289?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^2062487903398445289|twgr^d9605b5ad76dd47dbfb2f16665a812526da94d75|twcon^s1_c10&ref_url=https://www.news18.com/

वीडियो की शुरुआत में एक छोटा बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आता है। उसकी पीठ पर स्कूल बैग टंगा हुआ है, जिससे साफ पता चलता है कि वह पढ़ाई के लिए स्कूल जा रहा है। शुरुआत में यह एक साधारण दृश्य लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कैमरा आगे बढ़ता है, लोगों को कुछ ऐसा दिखाई देता है जिसने इस वीडियो को खास बना दिया। दरअसल, बच्चा किसी साइकिल, बाइक, ऑटो या स्कूल बस में नहीं बल्कि एक बकरे की सवारी करते हुए स्कूल जा रहा होता है। यह नजारा देखते ही लोग हैरान रह जाते हैं। आमतौर पर स्कूल जाने के लिए इस तरह की सवारी देखने को नहीं मिलती, इसलिए यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

पूरे आत्मविश्वास के साथ बकरे पर सवार दिखा बच्चा

वीडियो में बच्चा बेहद आराम और आत्मविश्वास के साथ बकरे की पीठ पर बैठा नजर आता है। उसके हाथ में एक छोटी सी छड़ी भी दिखाई देती है, जिससे ऐसा लगता है कि वह अपने इस अनोखे वाहन को नियंत्रित कर रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि बच्चा बिल्कुल भी घबराया हुआ नहीं दिखता। उसके चेहरे के भाव बताते हैं कि यह उसके लिए कोई नई बात नहीं है। वह पूरी सहजता के साथ अपने रास्ते पर आगे बढ़ता दिखाई देता है। वीडियो देखकर यह महसूस होता है कि उस बच्चे और उसका वाहन बना बकरा उन दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। यानी दोनों एक दूसरे के बेहतरीन दोस्त हैं। यही स्वाभाविक अंदाज वीडियो को और भी खास बना रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स को याद आया अपना बचपन

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि यह दृश्य उन्हें अपने बचपन की याद दिला रहा है। गांवों और कस्बों में बड़े होने वाले लोग अक्सर जानवरों के साथ जुड़े ऐसे अनुभवों को याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'आज के बच्चों के बीच इतनी सादगी कम ही देखने को मिलती है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह वीडियो देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ गई।'

मजेदार कमेंट्स की भी आई बाढ़

वायरल वीडियो पर लोगों ने कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, 'पेट्रोल के बढ़ते दामों का सबसे बढ़िया समाधान यही है।' दूसरे यूजर ने कहा, 'भाई ने स्कूल जाने के लिए अपना खुद का देसी SUV चुन लिया है।' कुछ लोगों ने बच्चे की राइडिंग स्किल्स की भी तारीफ की। उनका कहना था कि जिस आत्मविश्वास के साथ बच्चा बकरे पर बैठा है, वह किसी अनुभवी राइडर से कम नहीं लग रहा।

क्यों तेजी से वायरल हो जाते हैं ऐसे वीडियो?

सोशल मीडिया विशेषज्ञों का मानना है कि लोग उन वीडियो से जल्दी जुड़ जाते हैं जिनमें वास्तविक जीवन की झलक दिखाई देती है। ऐसे वीडियो न केवल मनोरंजन करते हैं बल्कि लोगों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ते हैं। बकरे पर स्कूल जाते इस बच्चे का वीडियो भी सादगी, मासूमियत और ग्रामीण जीवन की झलक दिखाता है। यही वजह है कि यह लाखों लोगों तक पहुंच रहा है और लगातार शेयर किया जा रहा है।

एक्स पर शेयर होते ही छा गया वीडियो

जिस वीडियो की चर्चा हो रही है, उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट होने के बाद से हजारों लोग इसे देख चुके हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हालांकि वीडियो कहां का है और कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर यह क्लिप लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags:    

Similar News