कौन है इंद्रेश उपाध्याय की खुबसूरत पत्नी? जानें उनके परिवार और बैकग्राउंड के बारे में सबकुछ

Indresh Upadhyay Wife Shipra: इंद्रेश उपाध्याय ने जयपुर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। वृंदावन की परंपराओं और भव्य रस्मों के संग यह शादी चर्चा का केंद्र बनी। आइए जानते हैं उनके पत्नी के बारें में-

Update:2025-12-07 16:31 IST

Indresh Upadhyay Wife Shipra

Indresh Upadhyay Wife Shipra: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने 5 दिसंबर को जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। यह समारोह केवल पारिवारिक आयोजन नहीं था, बल्कि धार्मिक और सामाजिक जगत में भी चर्चा का केंद्र बन गया। देशभर से आए संत, महंत और विशिष्ट अतिथियों ने इस शादी में शिरकत की। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले विवाह कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रस्मों का अद्भुत संगम देखा गया।

कौन हैं शिप्रा, इंद्रेश की जीवनसंगिनी

इंद्रेश की दुल्हन शिप्रा मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वे एक सम्मानित और शिक्षित परिवार से आती हैं। उनके पिता हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर रहे हैं और परिवार वर्तमान में अमृतसर में निवास करता है। धार्मिक और पारंपरिक मूल्यों में समान रुचि होने के कारण यह रिश्ता तय हुआ। परिवार और अनुयायियों ने इस विवाह का विशेष उत्साहपूर्वक स्वागत किया।



 सोशल मीडिया पर नाम को लेकर चर्चा

शिप्रा के नाम और सरनेम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा रही। कुछ पोस्ट में उनका सरनेम बावा लिखा गया है, जो पंजाब में प्रचलित है, जबकि कुछ अन्य पोस्ट में शर्मा नाम बताया गया। इस कारण यह चर्चा बनी रही कि शिप्रा की जड़ें हरियाणा से हैं या पंजाब से। हालांकि परिवार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया।


पारंपरिक रस्में और भव्य निकासी

विवाह से पहले की सभी पारंपरिक रस्में वृंदावन स्थित रमणरेती आश्रम में संपन्न हुईं। हल्दी, मेहंदी, संगीत और अन्य रीतियों में भक्त और परिवारजन बढ़-चढ़कर शामिल हुए। निकासी के दौरान इंद्रेश ने व्हाइट शेरवानी और पारंपरिक पगड़ी पहनी, हाथ में चांदी की छड़ी लिए हुए दिखे। हाथी-घोड़े, भव्य सजावट और आयोजन की भव्यता ने सभी का ध्यान खींचा। इन पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।  



Tags:    

Similar News