Relationship Psychology: क्यों लड़कियां बड़ी उम्र के लड़कों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं? जानिए 5 बड़े कारण
Relationship Psychology: आखिर क्यों लड़कियां अपने से छोटे या हमउम्र लड़कों की बजाय बड़ी उम्र के लड़कों को चुनती हैं? इसके पीछे छिपे 5 ऐसे कारण हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Relationship Advice
Relationship Psychology: अक्सर आपने अपने आस-पास देखा और सुना होगा कि लड़कियों को अपने पार्टनर के रूप में बड़ी उम्र के लड़के पसंद आते हैं। चाहे बात डेटिंग की हो या शादी की, उनकी पहली पसंद अक्सर अपने से उम्र में बड़े लड़के ही होते हैं। पहले लड़कियों की दिलचस्पी अपनी उम्र से छोटे लड़कों में भी रहती थी, उसके बाद उन्हें हमउम्र लड़कों के साथ ज्यादा सहजता महसूस होने लगी। लेकिन अब कई लड़कियां अपने से बड़ी उम्र के लड़कों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हैं और क्यों आजकल लड़कियां अपने से बड़ी उम्र के लड़कों को अपने से छोटे या हमउम्र लड़कों की तुलना में अधिक पसंद करती हैं।
लड़कों की मैच्योरिटी (Maturity)
अधिकतर लड़कियां चाहती हैं कि जिस लड़के के साथ वह रिश्ता जोड़ रही हैं, वह मैच्योर हो। रिलेशनशिप में वे अपने हमउम्र लड़कों के साथ रहना पसंद कर सकती हैं, लेकिन जैसे ही शादी की बात आती है, उनकी पहली पसंद अक्सर अपने से बड़ी उम्र के मैच्योर लड़के होते हैं। वैसे तो मैच्योरिटी केवल उम्र देखकर नहीं आती, लेकिन आमतौर पर यह माना जाता है कि अधिक उम्र का व्यक्ति ज्यादा समझदार होता है और लड़की की बातों व भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ सकता है।
लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर (Sense of Humor)
बहुत कम ऐसा होता है कि लड़कियां किसी लड़के को केवल उसके लुक्स की वजह से पसंद करें। उनके लिए लुक्स अक्सर दूसरी प्राथमिकता होते हैं। वे लड़कों में अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर देखती हैं। जिन लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है, उनकी ओर लड़कियां अधिक आकर्षित होती हैं। आमतौर पर यह माना जाता है कि उम्र में थोड़े बड़े लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर कम उम्र के लड़कों की तुलना में बेहतर होता है।
लड़के की आर्थिक स्थिरता (Financial Stability)
आज के दौर में लड़कियों का अपनी उम्र से बड़े लड़कों की ओर अधिक रुझान होने का एक बड़ा कारण उनकी फाइनेंशियल कंडीशन भी है। अपनी उम्र के कई लड़के अभी पूरी तरह से आर्थिक रूप से स्थिर नहीं हो पाते, जबकि बड़ी उम्र के लड़के अक्सर अपने करियर में अच्छी और स्थिर स्थिति हासिल कर चुके होते हैं। इसलिए कई लड़कियां अपने से बड़ी उम्र के लड़कों को पसंद करती हैं, क्योंकि उन्हें उनके साथ अपना भविष्य आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित दिखाई देता है।
लड़कों का कॉन्फिडेंस (Confidence)
लड़कियों को हमेशा आत्मविश्वासी लड़के पसंद आते हैं, जो अपने फैसलों और जीवन के लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हों। अक्सर यह देखा जाता है कि बड़ी उम्र के लड़कों में कम उम्र के लड़कों की तुलना में अधिक आत्मविश्वास होता है, जो उन्हें और भी आकर्षक बनाता है।
जिम्मेदारी निभाने की क्षमता (Responsibility)
जब लड़कियां किसी रिश्ते की शुरुआत करती हैं, तो वे इस बात पर भी ध्यान देती हैं कि जिससे वह रिश्ता बना रही हैं, क्या वह जिम्मेदार होगा और भविष्य में आने वाली जिम्मेदारियों को निभा सकेगा। इन मामलों में बड़ी उम्र के लड़के अक्सर आगे रहते हैं, क्योंकि वे अपनी जिंदगी में एक ठहराव चाहते हैं। उन्हें पता होता है कि भविष्य में परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी, इसलिए वे मानसिक रूप से पहले से ही इन जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहते हैं। यही कारण है कि कई लड़कियों को उनके साथ अपना भविष्य अधिक सुरक्षित महसूस होता है।