कचरे से मौत का तांडव! गैस त्रासदी के अवशेष में धमाका, 4 की गई जान, जानें पूरा मामला
Madhya Pradesh News: इंदौर जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।
Madhya Pradesh News: इंदौर जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। तारपुरा स्थित रामकी एनवायरो कंपनी में हुए भीषण विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। लोग अचानक हुए धमाके से सहम गए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। इस दौरान चार लोगों की मौत की खबर आ रही है।
कचरे के निपटान के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंपनी में भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े यूनियन कार्बाइड के खतरनाक कचरे के निपटान यानी उसे जलाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। यह कचरा पहले से ही बेहद संवेदनशील और खतरनाक माना जाता रहा है, ऐसे में उसके प्रबंधन के दौरान हुआ यह हादसा कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
4 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
इस भीषण विस्फोट में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि मौके पर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीमें
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। घायलों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है, वहीं स्थिति को काबू में करने की कोशिश लगातार जारी है।
विस्फोट के कारणों पर सस्पेंस, उठे बड़े सवाल
फिलहाल इस विस्फोट के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन जिस तरह से खतरनाक कचरे के निपटान के दौरान यह हादसा हुआ है, उसने एक बार फिर सुरक्षा मानकों और कचरा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है, जिस पर अब प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय होना तय माना जा रहा है।