Short Video: LPG गैस बुकिंग स्कैम से सावधान | QR Code और WhatsApp लिंक से ऐसे उड़ रहे पैसे

Short Video: अगर आप LPG गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार ने LPG बुकिंग स्कैम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। साइबर अपराधी WhatsApp, SMS और फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं कि गैस सिलेंडर की भारी कमी है, तुरंत बुकिंग करें या Aadhaar KYC अपडेट करें। इसके बाद एक फर्जी लिंक या QR Code भेजा जाता है, जो बिल्कुल असली गैस कंपनी जैसा दिखता है। जैसे ही लोग अपनी बैंक डिटेल, OTP या UPI PIN डालते हैं, उनके अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं। कुछ मामलों में नकली मोबाइल ऐप भी डाउनलोड करवाए जा रहे हैं, जो फोन की निजी जानकारी चुरा लेते हैं।

Update:2026-05-19 07:30 IST


Tags:    

Similar News