Short Video: भारत में क्यों छोड़ रहे बच्चे स्कूल? NITI Aayog की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Short Video: NITI Aayog की नई रिपोर्ट ने देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 9वीं से 12वीं के बीच हर साल करीब 11.5% छात्र पढ़ाई छोड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति West Bengal की बताई गई है, जहां लगभग 20% बच्चे स्कूल छोड़ देते हैं। इसके बाद Arunachal Pradesh और Karnataka में भी ड्रॉपआउट रेट 18% से ज्यादा है। रिपोर्ट में स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, क्लासरूम की कमी और टीचर्स पर गैर-शैक्षणिक कामों का बोझ बड़ी वजह बताया गया है। कई राज्यों में हजारों शिक्षक पद खाली पड़े हैं। बिहार में भी बड़ी संख्या में पद रिक्त बताए गए हैं।

Update:2026-05-15 07:44 IST


Tags:    

Similar News