तीसरा टेस्ट: स्मिथ का शतक और मैक्सवेल का अर्द्धशतक, ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट पर 299 रन

चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 4 विकेट पर 194 रन बनाये थे। स्मिथ 80 और मैक्सवेल 19 रन पर खेल रहे थे। सुबह ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उसकी सलामी जोड़ी ने 50 रन जोड़े।

Update: 2017-03-16 09:33 GMT

रांची: रांची में खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ के शतक और मैक्सवेल के अर्द्धशतक की मदद से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 4 विकेट पर 299 रन बना लिये थे। स्मिथ 117 और मैक्सवेल 82 रनों के निजी स्कोर पर नॉट आउट हैं। दोनों के बीच अब तक 159 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।

चाय के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 194 रन था। तब स्मिथ 80 और मैक्सवेल 19 रन पर खेल रहे थे।

सुबह ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उसकी सलामी जोड़ी ने 50 रन जोड़े।

भारत की सफलता

पहला विकेट वार्नर के रूप में गिरा। वार्नर को 19 रन के स्कोर पर जडेजा ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया।

इसके बाद मार्श और रेनशॉ ने स्कोर 80 रन तक पहुंचाया। इस स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट रेनशॉ के रूप में गिरा।

रेनशॉ को यादव की गेंद पर कोहली ने लपक लिया। रेनशॉ ने 44 रन बनाये।

वार्नर की जगह खेलने आये एसई मार्श जल्दी ही पैवेलियन लौट गये। उन्हें 2 रन के निजी स्कोर पर अश्विन ने पुजारा के हाथों कैच आउट करा दिया।

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट 89 के स्कोर पर गिरा।

चाय से पहले चौथे विकेट के रूप में पीएसपी हैंड्सकॉम्ब को यादव ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।

हैंड्सकॉम्ब ने 19 रन बनाये। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 140 रन था।

यादव ने 2 विकेट लिये जबकि अश्विन और जडेजा के खाते में 1-1 विकेट गया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एमटी रेनशॉ, डीए वार्नर, एसपीडी स्मिथ, एसई मार्श, पीएसपी हैंड्सकॉम्ब, जीजे मैक्सवेल, एमएस वेड, एसएनजे ओ कीफ, एनएम ल्योन, पीजे कमिन्स, जेआर हैजलवुड

भारतीय टीम: मुरली विजय, केएल राहुल, सीए पुजारा, विराट कोहली, एएम रहाणे, केके नायर, डब्ल्यूपी साहा, आर अस्विन, आरए जडेजा, यूटी यादव, आई शर्मा

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

(फोटो साभार: ईएसपीएन)

Tags:    

Similar News