क्या आपको पता है कि इन 10 टॉप क्रिकेटर्स के पिता करते हैं ये काम?

Update: 2018-10-13 10:36 GMT

लखनऊ: भारत में अधिकांश लोग क्रिकेट के दीवाने हैं। मगर कईयों को अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स के परिवार के बारे में नहीं पता होगा। इसलिए आज हम आपको ऐसे टॉप 10 क्रिकेटर्स के पिता के काम के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में पहले से आपको कुछ पता नहीं होगा।

युवराज सिंह

सिक्सर मैन के नाम से फेमस युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी पहले एक क्रिकेटर ही थे लेकिन उनके एक इंजरी होने के कारण उन्होंने ये फील्ड छोड़ दी। इसके बाद वो पंजाबी फिल्में करने लगे।

महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टेन कूल’ के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी MECON में जूनियर मैनेजमेंट में काम करते थे।

विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली पेशे से क्रिमिनल लॉयर थे। अब वो इस दुनिया में नहीं हैं।

रोहित शर्मा

‘हिटमैन’ के नाम से फेमस रोहित शर्मा एक ट्रांसपोर्ट फर्म में केयरटेकर की जॉब करते थे।

सुरेश रैना

क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता त्रिलोकचंद्र रैना एक रिटायर्ड मिलिट्री ऑफिसर हैं।

गौतम गंभीर

खिलाड़ी गौतम गंभीर के पिता दीपक गंभीर एक टेक्सटाइल इंडस्ट्रलिस्ट हैं।

रविंद्र जडेजा

गेंदबाज रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा पेशे से एक वाचमैन थे।

हरभजन सिंह

स्पेशलिस्ट स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के पिता सरदार सर्देव सिंह खुद की फैक्ट्री चलाते थे और उनका सपना था कि हरभजन बड़े होकर एक क्रिकेटर बनें।

केएल राहुल

क्रिकेटर केएल राहुल के पिता केएन लोकेश पेशे से एक प्रोफेसर हैं और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक्टिंग डायरेक्टर हैं।

रविचंद्रन अश्विन

फ़ास्ट बॉलर रविचंद्रन अश्विन के पिता रविचंद्रन खुद स्टेट लेवल तक क्रिकेट खेले हैं। वो साउथर्न रेलवेज़ में काम करते थे और रेलवेज़ की तरफ से क्रिकेट खेलते थे।

Tags:    

Similar News