Navjot Singh Sidhu ने Dhoni को किया गिरगिट से तुलना? Ambati Rayudu का चौंकाने वाला बयान

Navjot Singh Sidhu vs Ambati Rayudu On Dhoni: अंबाती रायडू और नवजोत सिंह सिद्धू धोनी को गिरगिट कहा है।

By :  Anupma Raj
Update:2025-04-09 18:44 IST
Navjot Singh Sidhu ने Dhoni को किया गिरगिट से तुलना? Ambati Rayudu का चौंकाने वाला बयान

Dhoni Navjot Singh Sidhu Ambati Rayudu (Credit: Social Media)

  • whatsapp icon

Navjot Singh Sidhu vs Ambati Rayudu On Dhoni: आईपीएल 2025 का आगाज हुए अभी कुछ ही दिन हुआ है कि चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। पहले धोनी का रिटायरमेंट फिर धोनी का बैटिंग पोजीशन और अब नवजोत सिंह सिद्धू का धोनी को लेकर दिया गया बयान। जिसपर अंबाती रायडू ने प्रतिक्रिया दिया था।

धोनी को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का अजीबोगरीबो बयान (Navjot Singh Sidhu Statement On Dhoni):

आईपीएल 2025 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं हाल ही में खेले गए आईपीएल 2025 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की।


पंजाब किंग्स के लिए युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने बेहतरीन शतक लगाया और टीम को जीत दिला दी। वहीं एम एस धोनी ने भी तूफानी बल्लेबाजी की लेकिन धोनी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। एम एस धोनी फैंस को इससे एक बार और फिर से निराश होना पड़ा।

 इस मैच में कमेंट्री बॉक्स में नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायडू के बीच बहस देखने को मिली। दोनों पूर्व खिलाड़ियों के बीच धोनी को लेकर जमकर बहस देखने को मिली। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के मैच को लेकर दोनों ही प्लेयर्स के बीच बातचीत हो रही थी।

अंबाती रायडू ने किसी चीज को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू से कहा कि, अब आप टीम बदल रहे हैं। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पलटवार करते हुए कहा कि, गिरगिट जैसा रंग बदल रहे हो।

दरअसल जब धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे तो सिद्धू ने कहा कि धोनी आज भागकर आ रहे हैं। इस बार इंटेंट भागने से ही पता लग जा रहा है। इस पर अंबाती रायुडू ने कहा कि, जी हां, बिल्कुल धोनी की चाल तो देखिए। बल्ला नहीं, वो तलवार लेकर आ रहे हैं। आज धोनी तलवार चलाने वाले हैं। 

इस पर सिद्धू ने कहा कि, अरे यार, बैटिंग करने आ रहे हैं या युद्ध लड़ने जा रहे हैं। इस पर अंबाती रायुडू ने सिद्धू से कहा कि, इतनी तेजी से तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता, जितनी तेजी से आप टीम बदल रहे हैं। 

इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, गिरगिट अगर किसी का आराध्य देव है तो तुम्हारा है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान को धोनी से कनेक्ट किया जा रहा है और नवजोत सिंह सिद्धू का ये धोनी पर निशाना माना जा रहा है। 

Tags:    

Similar News