मैच के दूसरे दिन उमेश यादव ने तोड़ा मैक्सवेल का बल्ला, रफ्तार ने कर दिया सबको हैरान

Update: 2017-03-17 04:45 GMT

रांची: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन उमेश यादव की रफ्तार का जलवा देखने को मिला। उन्होंने पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला तोड़ डाला, जबकि बल्ला ज्यादा पुराना भी नहीं था। उमेश यादव की ऐसी गेंदबाजी देखने के बाद मैक्सवेल भी हैरान रह गए।

किस ओवर में टूटा बल्ला ?

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 91वें ओवर में पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला आधा तोड़ दिया। बल्ला टूटने के बाद मैक्सवेल हंसने लगे। उस समय वह 82 रन पर खेल रहे थे। उमेश यादव की वो गेंद 137 किमी. की रफ्तार से आकर बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी थी।

ग्लेन मैक्सवेल ने 99वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव को ही चौका जड़कर टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद ज्यादा देर तक वो क्रीज पर नहीं टिक पाए और रवींद्र जडेजा की गेंद पर ऋद्धिमान साहा ने उन्हें लपक लिया।

Similar News