AC Blast Warning: फटने से पहले AC देता है ये 5 बड़े संकेत, अनदेखा करना पड़ सकता है भारी

AC Blast Warning: विशेषज्ञों के मुताबिक, AC अचानक ब्लास्ट नहीं होता बल्कि उससे पहले कई बड़ी चेतावनी संकेत मिलते हैं। अगर वक़्त रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो बड़े हादसे को टाला जा सकता है।

Update:2026-06-02 13:44 IST

AC Blast Warning

AC Blast Warning: गर्मी का मौसम आते ही कूलर और एयर कंडीशनर (AC) की डिमांड बढ़ जाती है। लेकिन आज भीषण गर्मी को देखते हुए AC लोगों को राहत देने का सबसे बड़ा साधन है। अब हाल के दिनों में AC ब्लास्ट और आग लगने की घटनाओं ने लोगों की गंभीर चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली के हौज खास इलाके में हाल ही में हुए एसी ब्लास्ट में एक पूर्व IAS अधिकारी की मौत हो गई, जबकि इससे पहले विवेक विहार में एसी में लगी आग ने नौ लोगों की जान ले ली थी। ऐसे हादसों के बाद यह जानना बहुत ही जरूरी हो जाता है कि AC ब्लास्ट होने से पहले कौन-कौन से संकेत देता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, AC अचानक ब्लास्ट नहीं होता बल्कि उससे पहले कई बड़ी चेतावनी संकेत मिलते हैं। अगर वक़्त रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो बड़े हादसे को टाला जा सकता है।

ब्लास्ट से पहले दिखते हैं ये 4 बड़े संकेत:

1. AC से असामान्य आवाज आना

यदि आपका एयर कंडीशनर अचानक तेज आवाज करने लगे, खड़खड़ाहट सुनाई दे या मशीन के भीतर से अजीब ध्वनि आने लगे तो इसे बिलकुल भी अनदेखा न करें। यह किसी तकनीकी खराबी या ओवरलोडिंग का संकेत हो सकता है।

2. जलने जैसी बदबू या अजीब गंध

AC से यदि प्लास्टिक जलने जैसी गंध या कोई असाधारण बदबू आने लगे तो यह वायरिंग या इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में खराबी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तत्काल सतर्कता बरतनी चाहिए।

3. यूनिट से चिंगारी निकलना

AC के अंदर या आसपास से चिंगारी दिखाई देना बहुत ही खतरनाक संकेत है। यह शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट का परिणाम हो सकता है, जो कुछ ही वक़्त में आग या विस्फोट का कारण बन सकता है।

4. धुआं निकलना

अगर AC से धुआं निकलता नज़र आये तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। यह किसी गंभीर खराबी का संकेत है और तुरंत कार्रवाई की आवश्यकता होती है।

ऐसे संकेत दिखें तो तुरंत करें ये 3 काम

- अगर आपके AC में ऊपर बताए गए किसी भी तरह के संकेत दिखाई दें तो सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद करें और पावर सॉकेट से स्विच ऑफ कर दें।

- दूसरा, बिना देरी किए किसी प्रशिक्षित टेक्निशियन को बुलाकर AC की जांच करवाएं। खुद से मशीन खोलने या ठीक करने का प्रयास न करें।

- तीसरा, यदि आग लग चुकी है या स्थिति नियंत्रण से बाहर लग रही है तो तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

यह गलती बिल्कुल न करें

कई लोग AC बंद करने के कुछ मिनट बाद उसे फिर से चालू करके जांचने का प्रयास करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करना आपके लिए कभी-कभी बहुत खतरनाक हो साबित सकता है। अगर मशीन पहले से कोई चेतावनी संकेत दे रही है तो उसे फिर से ऑन करना आग या ब्लास्ट का जोखिम बढ़ा सकता है।

बता दे, गर्मी के इस मौसम में एसी का सुरक्षित प्रयोग बहुत ही आवश्यक बेहद है। नियमित रूप से सर्विसिंग, अच्छी गुणवत्ता की वायरिंग और समय-समय पर तकनीकी जांच से ऐसे हादसों से बचा जा सकता है। थोड़ी सी सतर्कता आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकती है।

Tags:    

Similar News