Tata Sierra IPL Award Car: वैभव सूर्यवंशी को इनाम में मिली टाटा सिएरा, जानिए कीमत और क्या हैं इसके दमदार फीचर्स

Tata Sierra IPL Award Car 2026: ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ बने वैभव सूर्यवंशी को Tata Sierra SUV इनाम में मिली है। जानिए इसकी कीमत और दमदार फीचर्स

Update:2026-06-02 06:30 IST

Vaibhav Suryavanshi Tata Sierra IPL Award Car 2026

Tata Sierra IPL Award Car 2026: टाटा मोटर्स अपने आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सीजन खत्म होने के बाद एक खास तोहफा मिला है। 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार जीतने वाले वैभव को टाटा मोटर्स की नई टाटा सिएरा एसयूवी गिफ्ट की गई है। लेकिन अभी तक कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें सिएरा का कौन-सा वेरिएंट दिया गया है, लेकिन इस एसयूवी की चर्चा इसकी आधुनिक तकनीक, प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन विकल्पों के कारण लगातार हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर वैभव को मिली यह SUV क्यों खास मानी जा रही है।

IPL के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बने वैभव

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई। पूरे सीजन में उन्होंने तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए और कई मैचों में अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का अवॉर्ड दिया गया।

इस सम्मान के साथ टाटा मोटर्स ने उन्हें अपनी नई टाटा सिएरा एसयूवी भेंट की। क्रिकेट और ऑटोमोबाइल दोनों जगत में इस खबर ने काफी चर्चा बटोरी है।

कौन-सा मॉडल मिला, अभी नहीं हुई पुष्टि

फिलहाल कंपनी या आईपीएल आयोजकों की ओर से यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि वैभव को टाटा सिएरा का कौन-सा वेरिएंट दिया गया है। हालांकि ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुरस्कार के तौर पर आमतौर पर टॉप या हाई-स्पेक वेरिएंट दिए जाते हैं। सिएरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है और वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत काफी ऊपर तक जा सकती है।

सेफ्टी फीचर्स में किसी से कम नहीं टाटा सिएरा

नई टाटा सिएरा को सुरक्षा के लिहाज से काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। SUV में छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट और एडीएएस (ADAS) लेवल-2 जैसी एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस तकनीक मिलती है। ADAS की मदद से लेन कीपिंग, फ्रंट कोलिजन अलर्ट और अन्य कई सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। यही वजह है कि यह एसयूवी केवल स्टाइलिश ही नहीं बल्कि फैमिली उपयोग के लिए भी एक भरोसेमंद विकल्प मानी जा रही है।

आरामदायक सफर के लिए मिलेगी प्रीमियम सुविधाएं

टाटा सिएरा को सिर्फ पावरफुल ही नहीं बल्कि बेहद आरामदायक बनाने पर भी ध्यान दिया गया है। इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट, सीट वेंटिलेशन, मेमोरी फंक्शन और वॉक-इन फीचर जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। एसयूवी में मौजूद 'बॉस मोड' पीछे बैठने वाले यात्रियों को अतिरिक्त लेगरूम उपलब्ध कराता है। इसके अलावा रियर सीट्स को जरूरत के अनुसार पीछे की तरफ स्लाइड किया जा सकता है, जिससे लंबी यात्राओं में आराम और बढ़ जाता है।

यह फीचर आमतौर पर महंगी प्रीमियम SUVs में देखने को मिलता है।

पेट्रोल इंजन में मिलते हैं दो विकल्प

टाटा सिएरा को अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कई इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है।

पहला विकल्प 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है, जो 160 PS की पावर और 255 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और हाईवे तथा शहर दोनों जगह शानदार प्रदर्शन देने में सक्षम माना जाता है।

दूसरा विकल्प 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का है। यह इंजन 106 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

डीजल इंजन भी देता है दमदार प्रदर्शन

जिन ग्राहकों की प्राथमिकता ज्यादा माइलेज और लंबी दूरी की ड्राइविंग होती है, उनके लिए टाटा सिएरा में 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी उपलब्ध है। यह इंजन 118 PS की पावर पैदा करता है। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसमें 260 Nm का टॉर्क मिलता है, जबकि 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह आंकड़ा 280 Nm तक पहुंच जाता है। इन सारी खूबियों के साथ इस कार में प्रदर्शन और ईंधन दक्षता के बीच बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है।

भारतीय बाजार में क्यों खास है टाटा सिएरा?

टाटा सिएरा भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास का एक प्रतिष्ठित नाम रहा है। 1990 के दशक में यह एसयूवी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थी। अब कंपनी ने इसे आधुनिक डिजाइन, नई तकनीक और एडवांस फीचर्स के साथ फिर से बाजार में उतारा है।

नई टाटा सिएरा में पुराने मॉडल की विरासत और आधुनिक एसयूवी की सुविधाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। यही कारण है कि लॉन्च के बाद से ही यह ग्राहकों और ऑटो विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags:    

Similar News