Agra Best Shopping Malls: ये हैं आगरा के बेस्ट शॉपिंग मॉल, यहां मिलेगा आपको जरूरत का हर सामान

Agra Best Shopping Malls: अगर आप शॉपिंग मॉल को देखें तो आगरा में बेस्ट शॉपिंग मॉल भी हैं जो साल भर लोगों की चहल-पहल से भरे रहते हैं। तो चलिए आपको आगरा के बेस्ट शॉपिंग मॉल के बारे में बताते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-26 12:16 GMT

Agra Best Shopping Malls: उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत शहर आगरा है जो अपनी सुंदरता और आकर्षण के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जहां एक तरफ ताजमहल आगरा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मशहूर है वहीं आगरा में ऐसी बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें हैं जो लोगों को काफी पसंद आती हैं। लेकिन इसके अलावा अगर आप शॉपिंग मॉल को देखें तो आगरा में बेस्ट शॉपिंग मॉल भी हैं जो साल भर लोगों की चहल-पहल से भरे रहते हैं। तो चलिए आपको आगरा के बेस्ट शॉपिंग मॉल के बारे में बताते हैं।

आगरा बेस्ट शॉपिंग मॉल

1. अशोक कॉसमॉस मॉल
Ashok Cosmos Mall

अशोक कॉसमॉस मॉल शहर के पॉश इलाके में स्थित है और एक बहुत अच्छा एंटरटेनमेंट हब है। कॉर्पोरेट कंपनी अशोक समूह द्वारा निर्मित, कॉसमॉस मॉल भोजन, मनोरंजन, ठहरने और खरीदारी करने के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। कॉसमॉस मॉल में अपने ग्राहकों के लिए फैशन के कई ब्रांड्स हैं।

आगरा के इस मॉल में रेवलॉन जैसे मेकअप ब्रांड और कैनरी लंदन, रिलायंस ट्रेंड्स और लाइफस्टाइल जैसे प्रमुख फैशन ब्रांड के आउटलेट हैं। इसमें प्रसिद्ध सुपरमार्केट बिग बाजार और मैकडॉनल्ड्स भी हैं। शॉपिंग के अलावा मॉल में एक मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट, रेस्तरां और सम्मेलनों के लिए ऑडिटोरियम भी हैं। ये एक वन-स्टॉप सेंटर है।

पता: प्लॉट नंबर 3 डी, फतेहाबाद रोड, ताज नगरी फेज 1, आगरा, उत्तर प्रदेश

मॉल का समय: सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

2. टीडीआई मॉल
TDI Mall

टीडीआई मॉल और ताज पैसिफिक मॉल आगरा के सबसे बड़े मॉल में से थे। लेकिन ताज पैसिफिक मॉल अब बंद हो गया है और टीडीआई मॉल में कुछ दुकानें, एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां और एक मल्टीप्लेक्स हैं। यहां आना-जाना भी लोगों को काफी पसंद आता है।

पता: प्लॉट नंबर 3 डी, फतेहाबाद रोड, ताज नगरी फेज 1, आगरा, उत्तर प्रदेश

मॉल का समय: सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक

3. चर्च रोड मॉल
Church Road Mall

चर्च रोड मॉल या सीआर मॉल आगरा का बेस्ट शॉपिंग सेंटर है। मॉल अपने ग्राहकों के लिए ब्रांडेड और स्ट्रीट शॉपिंग दोनों तरह के सामानों को स्टोर करता है। मॉल अपने ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी प्रदान करता है। ग्राहक यहां न केवल पारंपरिक कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं बल्कि जूते, आभूषण की खरीदारी, हैंडबैग की खरीदारी भी कर सकते हैं।

पता: चर्च रोड, रामबाग, राम नगर, सिविल लाइंस, आगरा, उत्तर प्रदेश

मॉल का समय: सुबह 11:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।

4. राजन मॉल
 Rajan Mall

जब पुरुषों के वेडिंग कलेक्शन की बात आती है तो राजन मॉल खरीदारों की पहली पसंद होता है। मॉल न केवल प्रमुख फैशन ब्रांडेड कपड़े प्रदान करता है, बल्कि पुरुषों के लिए कई ट्रेडिशनल कपड़ों का कलेक्शन भी रखते हैं।

राजन मॉल में कुछ प्रमुख ब्रांड मान्यवर, किलर, लेवी, लॉमैन, जे हैम्पस्टेड आदि हैं। ये मॉल पारंपरिक कपड़े के अलावा स्विमसूट वियर और किड्सवियर भी ग्राहकों के लिए प्रोवाइड कराता है।

पता: 2/213 ए, सिविल लाइंस ऑपोजिट नगर निगम, महात्मा गांधी रोड, आगरा, उत्तर प्रदेश

मॉल का समय: सुबह 11:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

5. साकेत मॉल
Saket Mall

आगरा में साकेत मॉल मौज-मस्ती, मनोरंजन और जरूरत के सामान के लिए वन-स्टॉप है। मॉल में फैशन ब्रांड, हैंडबैग, जूते, होम डेकोर, एंटरटेनमेंट जोन, फूड कोर्ट और हाई-एंड रेस्तरां हैं। साकेत मॉल न केवल एक शॉपिंग हब है, बल्कि कैफे और रेस्तरां की वजह से एक हैंगआउट स्पॉट भी बन गया है। 

पता: कमला नगर रोड, सुल्तान गंज, साकेत कॉलोनी, कमला नगर, आगरा, उत्तर प्रदेश

मॉल का समय: रात 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक





Tags:    

Similar News