India Top 5 Hidden Places: इतिहास के हजारों साल पीछे ले जाएंगे भारत के ये 5 गुप्त रत्न, जानिए लो बजट में कैसे करें इनका सफर
India Top 5 Hidden Places: भारत में कई स्थान है जो भारतीय सभ्यता की गहराई और संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हैं, आइये जानते हैं उनका इतिहास और खासियत।
Visit 5 Hidden Gems of India (Image Credit-Social Media)
India Top 5 Hidden Places: भारत में ऐतिहासिक धरोहरों की भरमार है, लेकिन कुछ स्थल ऐसे भी हैं जो उम्र में मिस्र पिरामिड से भी प्राचीन हैं। ये स्थल भारतीय सभ्यता की गहराई और संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हैं। खास बात यह है कि, इन स्थलों की सैर करना ना सिर्फ इतिहास प्रेमियों के लिए दिलचस्प है, बल्कि ये लो बजट ट्रैवल के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन विकल्प हैं। आइए जानते हैं इन 5 प्राचीन स्थलों के बारे में, जहां जाना एक यादगार अनुभव हो सकता है।
लहुरादेवा, उत्तर प्रदेश भारत की सबसे प्राचीन कृषि सभ्यता
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में स्थित लहुरादेवा भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। इतिहासिक जुड़ाव के चलते यहां की खुदाई में मिले बीज, औजार और मिट्टी के बर्तन बताते हैं कि यह क्षेत्र करीब 9,000 साल पुराना है, यानी मिस्र के पिरामिडों (जो करीब 4,500 साल पुराने हैं) से भी दुगना पुराना।
यहां कैसे जाएं -
गोरखपुर से लहुरादेवा की दूरी लगभग 60 किमी है। वहां से लोकल बस या टैक्सी से आसानी से पहुंचा जा सकता है। लो बजट टिप विकल्प के तौर पर आप गोरखपुर में सस्ते होटलों में ठहर सकते हैं और लोकल ट्रैवल से साइट तक पहुंच सकते हैं।
एडक्कल गुफाएं, केरल- चट्टानों पर ऐतिहासिक इबारत
वायनाड जिले में स्थित ये गुफाएं करीब 6,000 साल पुरानी हैं। यहां की चट्टानों पर की गई चित्रकारी उस युग की सामाजिक और धार्मिक जीवनशैली को दिखाती हैं। विशेषता: यह एकमात्र ऐसी गुफा है, जहां नियोलिथिक और मेसोलिथिक युग की इंसानी कलाकृति एक साथ दिखाई देती है।
यहां कैसे जाएं-
कोझिकोड से वायनाड की दूरी 85 किमी है। वहां से लोकल बस या शेयर टैक्सी मिलती है। लो बजट टिप विकल्प के तौर पर वायनाड में होमस्टे और हॉस्टल की सुविधा 500-800 रुपये में मिल जाती है।
भीमबेटका रॉक शेल्टर्स, मध्य प्रदेश- आदिमानव द्वारा चित्रित गाथा
भीमबेटका UNESCO विश्व धरोहर स्थल है और इसकी उम्र करीब 30,000 साल मानी जाती है।
इस जगह की खासियत है कि यहां 750 से अधिक चट्टानें हैं जिनमें से 500 से ज्यादा पर पाषाण काल के मानवों द्वारा चित्र बनाए गए हैं। ये शिकार, नृत्य और धार्मिक अनुष्ठानों को दर्शाते हैं।
यहां कैसे जाएं -
भोपाल से यहां की दूरी लगभग 45 किमी है। जहां से टैक्सी या बस से जाया जा सकता है। लो बजट टिप विकल्प के तौर पर भोपाल में बजट होटल ₹400-₹700 में उपलब्ध हैं। सरकारी गाइड के साथ समूह यात्रा करें तो टिकट सस्ता पड़ेगा।
भिराना, हरियाणा सिंधु घाटी से भी पुरानी बस्ती
हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित भिराना की खुदाई में करीब 7,000 साल पुरानी सभ्यता के प्रमाण मिले हैं।
यहां की विशेषता है कि, यहां से तांबे के औजार, मिट्टी के बर्तन और घरों के अवशेष मिले हैं जो सिंधु घाटी सभ्यता से भी पहले के हैं।
यहां कैसे जाएं-
दिल्ली से रोहतक की दूरी 70 किमी है। वहां से भिराना गांव लोकल बस या ऑटो से पहुंचा जा सकता है।
लो बजट टिप विकल्प के तौर पर रोहतक में बजट होटल ₹500-₹800 में मिल जाते हैं। खाना-पीना भी बेहद सस्ता है।
5-Mangar Bani, Haryana- 'Silent Valley' of Haryana; मंगर बानी, हरियाणा- हरियाणा की 'साइलेंट वैली'
फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच अरावली की पहाड़ियों में बसी यह जगह 2,500 साल पुरानी मानी जाती है।
यहां की विशेषता है कि यहां प्राचीन जंगल, लोककथाओं और आदिम संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है। यह दिल्ली-NCR के लोगों के लिए वन ट्रेल का बेस्ट ऑप्शन है।
यहां कैसे जाएं-
दिल्ली मेट्रो से फरीदाबाद तक जाएं। वहां से मंगर बानी की दूरी 6-7 किमी है।
लो बजट टिप विकल्प के तौर पर यहां कोई एंट्री फीस नहीं है। आप साइकिल या पैदल भी ट्रैक कर सकते हैं।
यात्रा के लिए जरूरी सुझाव
- इन स्थलों पर जाने से पहले मौसम की जानकारी लें, गर्मी के मौसम में न जाएं।
- स्थानीय गाइड लें ताकि आपको सही ऐतिहासिक जानकारी मिल सके।
- छोटे समूह में जाएं ताकि खर्च बंट सके।
यात्रा के दौरान कचरा न फैलाएं और जगह की गरिमा बनाए रखें। भारत में छुपे हुए कई खजाने हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। लहुरादेवा से लेकर मंगर बानी तक ये सभी स्थल हमारी जड़ों से जुड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं। अगर आप इतिहास जानने में रुचि रखते हैं और इसे करीब से महसूस करना चाहते हैं साथ ही कम खर्च में घूमने की योजना बना रहे हैं तो ये जगहें जरूर आपकी ट्रैवल लिस्ट में शामिल होनी चाहिए।