Delhi Top 3 Aesthetic Cafe: दिल्ली के इन तीन कैफे में जाना बिल्कुल भी मिस न करें, ऐसी वाइब और खाना की दोबारा जाओगे

Delhi Top 3 Aesthetic Cafe: दिल्ली के टॉप कैफे में कंफ्यूज का है कहा जाए, तो यहां हम लेकर आए है बेहतरीन विकल्प..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-09 05:24 GMT

Delhi Famous Top 5 Cafe (Pic Credit-Social Media)

Top 3 Aesthetic Cafe in Delhi Details: दिल्ली में कई सारे कैफे और रेस्टोरेंट के विकल्प बाहर खाने को मिलते हैं। लेकिन फिर भी जब कही चलने की बात आती है तो लोग कन्फ्यूज हो जाता हैं क्योंकि एक परफेक्ट डाइनिंग प्लेस वो भी पॉजिटिव वाइब के साथ ढूंढना इतना भी कठिन नहीं है। आपके लिए हम यहां पर दिल्ली वेस्ट से कुछ अच्छे विकल्प लेकर आए हैं। जहां आपको एस्थेटिक नजारे के साथ स्वादिष्ट खाना वो भी कीमत के अनुसार उचित मात्रा में मिलता है। इन जगहों पर आपको स्वादिष्ट खाने के साथ एस्थेटिक वाइब भी मिलेगा। जो आपके शाम को यादगार बनाने के लिए सबसे उचित है। तो चलिए जानते है टॉप 3 कैफे के बारे में...

दिल्ली के टॉप 3 कैफे(Top 3 Aesthetic Cafe in Delhi)

Rustique (रस्टिक)

लोकेशन: एसेक्स फार्म्स, 4, श्री अरबिंदो मार्ग, विजय मंडल एन्क्लेव, कालू सराय, नई दिल्ली

सुबह 11 बजे से रात के 12 बजे तक

औसत कीमत दो लोगों के लिए: 1200/- 

साल 2017 में, एसेक्स फ़ार्म्स ने रस्टिक नामक एक नई अवधारणा पेश की, जो भोजन के शौकीनों के बीच बहुत जल्दी पसंदीदा बन गई। रस्टिक नाम देहाती के लिए फ्रांसीसी शब्द से लिया गया है, जो रेस्तरां के माहौल और सजावट को पूरी तरह से दर्शाता है। ग्राहकों को एक पुरानी दुनिया का आकर्षण देने के लिए डिज़ाइन और सजावट को बड़े ही बारीकी से तैयार किया गया है। इस कैफे की खासियत है कि यदि आप अकेले यहां खाने जाते है तो आपको टेडी की कंपनी मिल जायेगी। यहां हर टेबल पर आपको टेडी रखे हुए मिल जायेंगे। जो लगभग 4 से 5 फीट के होंगे। यहां पर आपको मॉडर्न डिशेज के साथ ट्रेडिशन फूड भी एंजॉय करने का मौका मिलता है।



Ilios (इलियास)

लोकेशन: सी, 6/1, रिंग रोड, मायापुरी चौक फ्लाईओवर के पास, सी-ब्लॉक, मानसरोवर गार्डन, नई दिल्ली

समय: 11 भी सुबह से रात के 1 बजे तक

दो लोगों के लिए औसत कीमत: 2000/- के लगभग

इस कैफे का थीम बहुत ही यूनिक हैं जो आपको जरूर पसंद आएगा, यहाबेक रूफटॉप कैफे एंड बार है। जो अपने यूनिक थीम और एंबिएंस के लिए जाना जाता है। यहां हर एक आइटम खाने के बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट रहते है। हालांकि, कीमत खाने की ज्यादा लग सकती हैं। सफेद रंग में रंगा ये कैफे रात में रंगबिरंगी रोशनी में और भी खूबसूरत लगता है।



The Sunday House(द संडे हाउस)

लोकेशन: क्लब रोड, पश्चिम पंजाबी बाग, पंजाबी बाग, नई दिल्ली

समय: दोपहर 12 बजे से रात के 1 बजे तक

औसत कीमत दो लोगों के लिए: 1500/- के लगभग 

यह आकर्षक स्थान विशेषज्ञ रूप से तैयार किए गए कॉकटेल, स्वादिष्ट भोजन और एक गर्म माहौल प्रदान करता है जो दोस्तों के साथ या डेट पर जाने के लिए एकदम सही है। लेकिन जो चीज इसे वास्तव में अलग बनाती है वह है दोस्ताना और चौकस कर्मचारियों की असाधारण सेवा। पश्चिमी दिल्ली में एक शानदार अनुभव के लिए अत्यधिक अनुशंसित जगह हैं। जहां आप बैठकर सुकून से अच्छे वाइब में मन पसंद खाना खा सकते है। पंजाबी बाग में संडे हाउस उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है, जिन्हें वाकई अविस्मरणीय डाइनिंग अनुभव की तलाश है।



Tags:    

Similar News