Aligarh News: 15 साल पुराने हत्या केस में गवाही के बाद गवाह और परिवार पर दबंगों का हमला
Aligarh News: अलीगढ़ के इगलास में 15 साल पुराने हत्या केस में गवाही देने के बाद पीड़ित और उसके परिवार पर हमला, मारपीट का वीडियो वायरल।
Aligarh News
Aligarh News: इगलास थाना क्षेत्र के गांव बैलोठ में 15 वर्ष पुराने हत्या के मुकदमे में गवाही देना एक पीड़ित परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है। कि अदालत में गवाही देने से नाराज गांव के आधा दर्जन दबंगों ने पीड़ित व्यक्ति और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, वह 15 वर्ष पुराने हत्या के मुकदमे में गवाह है। हाल ही में अदालत में गवाही देने के बाद आरोपी पक्ष के लोग रंजिश मानने लगे। आरोप है। कि इसी रंजिश के चलते दबंगों ने रास्ते में रोककर पीड़ित और उसके परिवार के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में मारपीट का घटनाक्रम दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण (डाक्टरी मुआयना) कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
यह पूरा मामला थाना इगलास क्षेत्र के गांव बैलोठ का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है। कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वायरल वीडियो के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।