Aligarh News: पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ शातिर को किया गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज
Aligarh News: इगलास थाना पुलिस ने 1250 ग्राम अवैध गांजे के साथ शातिर आरोपी नेत्रपाल उर्फ खोखड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
Aligarh News
Aligarh News: इगलास थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को 1.250 किलोग्राम (1250 ग्राम) अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इगलास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेत्रपाल उर्फ खोखड़ा पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना इगलास, को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना इगलास में मुकदमा अपराध संख्या 333/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ वर्ष 2002 और 2003 में लूट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अब एक बार फिर वह मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिस के शिकंजे में आ गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ वर्ष 2002 और 2003 में लूट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अब एक बार फिर वह मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिस के शिकंजे में आ गया है।इस कार्रवाई को इगलास पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिसौदिया, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक जयप्रकाश तथा कांस्टेबल मिथुन कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।