Aligarh News: शिवाला नहर में नहाते समय युवक डूबा, दोस्त के सामने हुई दर्दनाक घटना, राहत में देरी

Aligarh News: अलीगढ़ के खैर क्षेत्र स्थित शिवाला नहर में नहाते समय युवक डूबा, घंटों बाद भी राहत टीम नहीं पहुंची, ग्रामीणों में नाराजगी।

Update:2026-07-05 21:17 IST

Aligarh News 

Aligarh News: खैर थाना क्षेत्र के शिवाला नहर पुल पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर में नहाने उतरे दो दोस्तों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो दोस्त शिवाला नहर पुल पर नहाने पहुंचे थे।

दोनों नहर में उतरे, लेकिन अचानक एक युवक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। उसके साथ मौजूद दूसरे युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाहर निकलकर लोगों से मदद की गुहार लगाई।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

स्थानीय लोगों का आरोप है। कि सूचना देने के बाद भी काफी समय तक प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है। कि यदि समय रहते राहत टीम पहुंच जाती तो युवक को बचाने की संभावना हो सकती थी। फिलहाल युवक की तलाश जारी है। और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।यह घटना खैर थाना क्षेत्र के शिवाला नहर पुल की है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था और प्रशासनिक राहत टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।

Tags:    

Similar News